🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता-सर्वे

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ सर्वे में दुनिया के कम लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। सर्वे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन दूसरे सबसे अलोकप्रिय नेता हैं।

By लखन भारती

Apr 17, 2026 17:37 IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, ये खुलासा हुआ है 24 लोकतांत्रिक देशों में किए गए एक सर्वेक्षण में। इस सर्वे में पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। लोकप्रियता के मामले में उन्होंने बाकी 23 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि सात दिनों के एवरेज व्यूज के आधार पर मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में ये बात कही गई है।

जर्मन चांसलर की लोकप्रियता सबसे कम

पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा ध्यान जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने खींचा है। वह सबसे दुनिया के कम लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। करीब 76% उत्तरदाताओं उनके कामकाज से असंतुष्ट दिखे। जर्मन चांसलर सिर्फ पीएम मोदी से ही नहीं बल्कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यंग जैसे नेताओं से भी काफी पिछड़ गए हैं। अमेरिका स्थित जनमत सर्वेक्षण संस्थान मॉर्निंग कंसल्ट के इस सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं।

78% फ्रेडरिक मर्ज़ के काम से अंसतुष्ट

मॉर्निंग कंसल्ट का सर्वे अकेला ऐसा सर्वेक्षण नहीं है जिसने जर्मन वोटर्स के बीच मर्ज़ की अलोकप्रियता को उजागर किया है। आरटीएल की ओर से किए गए फोर्सा के एक सर्वे में भी हाल ही में इसी तरह के परिणाम दिखे थे। यूरोन्यूज़ के मुताबिक, करीब 78% उत्तरदाताओं ने मर्ज़ की नीतियों से असंतुष्टि जताई। अपनी खराब लोकप्रियता की वजह से मर्ज़ जर्मनी के पूर्व चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से भी नीचे पायदान पर हैं। सर्वे के मुताबिक, सबसे खराब स्थिति में भी स्कोल्ज़ मर्ज़ से ज्यादा लोकप्रिय थे। जून 2024 के बीच, 28% उत्तरदाताओं ने कहा कि वे चांसलर के रूप में स्कोल्ज़ के कार्यों से संतुष्ट थे।

बता दें कि पिछले साल सत्ता संभालने के बाद से, मर्ज़ ने जर्मनी को पटरी पर लाने के लिए सुधारों का ऐलान किया था। हालांकि, डीडब्ल्यू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके वादे कभी पूरे नहीं हुए। Deutschlandtrend के एक हालिया सर्वे से पता चला है कि 84% उत्तरदाता मर्ज़ के कामकाज से असंतुष्ट हैं। सत्तारूढ़ क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू)/क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीएसयू) और सोशल डेमोक्रेट्स (एसपीडी) गठबंधन के नेताओं का जनविश्वास काफी कम हो गया है. मर्ज़ (21% अनुमोदन रेटिंग) और उप-कुलपति और एसपीडी नेता लार्स क्लिंगबील (18% अनुमोदन रेटिंग) दोनों की लोकप्रियता सत्ता संभालने के बाद से सबसे कम हो गई है.

यह असंतोष पार्टियों के अप्रूवल रेटिंग में भी दिखाई देता है। अगर अभी संघीय चुनाव होते हैं, तो सीडीयू/सीएसयू और एसपीडी बहुमत हासिल नहीं कर पाएंगे। पिछले मार्च की तुलना में दोनों की लोकप्रियता में दो प्रतिशत की गिरावट आई है।

सर्वे मे ट्रंप समेत अन्य नेता कौन से नंबर पर ?

सर्वे में पीएम मोदी को 70% अप्रूवल रेटिंग मिली है। उनके बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्योंग (63%) नंबर पर रहे। चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रेज बाबिश तीसरे स्थान पर रहे, जिनके काम से 55% उत्तरदाता संतुष्टि हैं।

सर्वे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन दूसरे सबसे अलोकप्रिय नेता हैं। उनके काम से 75% उत्तरदाता असंतुष्टि रहे। ईरान संग युद्ध के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सबसे नीचे से 10वें नंबर पर हैं। लगभग 38% अमेरिकियों ने ट्रंप के इस कदम को सही माना।

Articles you may like: