🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के लिए विद्यासागर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की पहल, विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

विद्यासागर विश्वविद्यालय में व्यक्तिगत वित्त और शेयर बाजार निवेश पर नया कोर्स शुरू।

By रजनीश प्रसाद

Apr 17, 2026 19:09 IST

मिदनापुर : विद्यासागर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा ‘व्यक्तिगत वित्त और शेयर बाजार में निवेश’ विषय पर एक अल्पकालिक पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच वित्तीय समझ को मजबूत करना और निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस पाठ्यक्रम का उद्घाटन समारोह दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला एवं वाणिज्य संकाय के डीन और वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अरिंदम गुप्ता ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. कल्पतरु बंद्योपाध्याय के स्वागत भाषण से हुई।

कोर्स का औपचारिक उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीपक कर ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने वित्तीय साक्षरता और निवेश शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में सही वित्तीय ज्ञान हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर भूगोल विभाग की प्रो. निलांजना दास चटर्जी और गणित विभाग के प्रो. शंकर कुमार राय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने इस पहल को समय के अनुसार महत्वपूर्ण और उपयोगी बताया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. अभिजीत सिन्हा ने किया जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. समीर घोष द्वारा दिया गया।

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि इस अल्पकालिक पाठ्यक्रम में उद्योग जगत के विशेषज्ञ, विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिष्ठित शिक्षाविद और विभाग के संकाय सदस्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस कोर्स में कई कॉलेजों के शिक्षक, शोधार्थी और छात्र बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं जिससे इसकी उपयोगिता और लोकप्रियता स्पष्ट होती है।

Articles you may like: