🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शिकायत दर्ज होने के 48 घंटों के अंदर आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर की नाबालिग भगीनी बरामद

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज होने के 48 घंटों के अंदर नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 20, 2026 23:36 IST

आरजी कर अस्पताल आंदोलन में हिस्सा लेने वाले डॉक्टर की भगीनी के लापता होने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज होने के 48 घंटों के अंदर नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी कक्षा 9वीं की छात्रा बतायी जाती है।

नाबालिग किशोरी के मामा ने न सिर्फ आरजी कर अस्पताल आंदोलन में हिस्सा लिया था बल्कि अभया की मां के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्हें कई बार देखा जा चुका है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गत 16 अप्रैल को नाबालिग किशोरी लापता हो गयी थी। इसके अगले दिन ही गायघाट थाना में परिवार की तरफ से किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवायी गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह गायघाट थाना की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन बनगांव पुलिस सुपर विदिशा कलिता दासगुप्ता ने किया।

Read Also | अभया को मृत घोषित करने वाले आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर की नाबालिग भगीनी लापता, तलाश जारी

उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के 48 घंटों के अंदर रविवार की रात पश्चिम मिदनापुर के केशपुर कुशटिकरी से किशोरी को बरामद कर लिया गया है।

साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में सुभाष दलुई नामक एक 24 वर्षीय युवक को केशपुर से गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि गायघाट थाना के आईसी शुभाशीष दत्त के निर्देश पर मामले की जांच एलएसआई प्रियंका मंडल कर रही थी।

उन्होंने बताया कि किशोरी के साथ युवक ने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। किशोरी को बरामद कर पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के माध्यम से चाइल्ड लाइन में भेज दिया गया और गिरफ्तार युवक को बनगांव महकमा अदालत में पेश किया गया।

Articles you may like: