राजस्थान के बाड़मेर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, मंगलवार (21 अप्रैल) को दौरे पर जाने वाले थे। वहां पचपदरा रिफाइनरी के एक महत्वपूर्ण यूनिट का वह उद्घाटन करने वाले थे। लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले रिफाइनरी में अचानक आग भड़क उठी।
सोमवार की दोपहर को उक्त रिफाइनरी में आग लग गयी। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से महज एक दिन पहले ही अग्निकांड की वजह से इलाके में काफी हंगामा मच गया है।
उद्घाटन से पहले ही जलकर राख
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिफाइनरी के क्रुड ऑयल डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में सबसे पहले आग लगी। देखते ही देखते पूरा इलाके काले धुएं के गुबार से भर गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
आग मिलने की जानकारी मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके की तरफ रवाना हो गयी। बताया जाता है कि काफी संख्या में दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग काबू में नहीं आयी थी लेकिन उसे नियंत्रित करने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं।
ब्रेकिंग 🚨
— Payall Singhh (@PayallSingh13) April 20, 2026
पचपदरा रिफाइनरी में प्रधानमंत्री मोदी के उद्घाटन दौरे से ठीक पहले भीषण आग लग गई है। 20 फायर टेंडर मौके पर आग बुझाने में जुटे हैं।#Rajasthan #Pachpadra #Refinery #Fire #Emergency #PMModi #IndiaNews #DisasterAlert #NewsUpdate #FireAlert #IndustrialFire #BreakingAlert pic.twitter.com/YHmkJ4YFOW
मुख्यमंत्री के पहुंचने से कुछ देर पहले ही...
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज (सोमवार) ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तेल रिफाइनरी में जाने वाले थे। लेकिन उनके यहां पहुंचने से कुछ देर पहले ही आग लग गयी।
आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे। सावधानी बरतते हुए आपातकालीन स्थिति में उक्त यूनिट और आसपास के इलाके को खाली कर कर्मचारियों को दूसरी जगह पर भेज दिया गया।
VIDEO | A fire broke out at the Pachpadra refinery in Rajasthan's Balotra district, a day before its inauguration by Prime Minister Narendra Modi.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 20, 2026
Fire tenders rushed to the spot and efforts were underway to douse the flames. No immediate reports of casualties available. More… pic.twitter.com/eT2xD4vsB4
गौरतलब है कि इस रिफाइनरी परियोजना को लेकर पिछले लंबे समय राजनीतिक सरगर्मियां चल रही थी। 22 सितंबर 2013 को अशोक गहलोत की सरकार में तत्कालीन UPA चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने इसका शिलान्यास किया था। बाद में 16 जनवरी 2018 को संशोधित बजट में इस परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से शिलान्यास किया। अब इस परियोजना के उद्घाटन से महज एक दिन पहले ही यहां भयावह आग लग गयी।