गर्मियों की शुरुआत के साथ ही त्वचा से संबंधित समस्याएं भी बढ़ने लगती है। पसीने से चिपचिप होने के साथ ही त्वचा का तैलिय हो जाना भी बढ़ जाता है। इसके साथ रैश, दाने निकलना, खुजली और इन सबके साथ होती है सनबर्न की समस्या।
तेज धूप में निकलने की वजह से सनबर्न होकर चेहरे पर लाल निशान बन जाते हैं। कई बार तो इस समस्या का समाधान सनस्क्रिन अकेले नहीं कर पाता है। ऐसी स्थिति में गर्मी के मौसम का यह फल आपको बड़ी राहत देगा।
सनबर्न की समस्या से निजात पाने के लिए आप घर पर बड़े आराम से तरबूज का फेसपैक बना सकती हैं। तरबूज में 92% तक पानी होता है। इसलिए यह फल त्वचा को डिहाईड्रेटेड रखता है। इसके साथ ही तरबुज में लाइकोपेन, विटामिन ए और सी भी पाया जाता है। सनबर्न, रैश, खुजली, दाने जैसी समस्याओं में तरबूज काफी मददगार साबित होता है।
Read Also | गर्मी में विटामिन C का कमाल : स्वाद के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद
कैसे करेंगी तरबूज का इस्तेमाल?
तरबूज को अपने प्रत्येक दिन के भोजन में जरूर शामिल करें। इससे शरीर को अंदर से ठंडक मिलेगी।
तरबूज का आइस क्यूब : तरबूज का जूस निकाल लें। इसे आइस ट्रे में रखकर बर्फ जैसा जमा लें। धूप से घर लौटने के बाद तरबूज का एक आइसक्यूब लेकर चेहरे पर अच्छी तरह से मल सकती हैं। इससे त्वचा में रक्त का संचालन भी बढ़ेगा।
स्क्रब : तरबूज में मैलिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मददगार साबित होता है। 1 कप चीनी में आधा कप नारियल तेल मिला लें। इसमें 1-2 चम्मच मैश्ड तरबूज मिला लें। लीजिए तरबूज से बना आपका स्क्रब तैयार है।
डी-टैन मास्क : तरबूज के जूस में खीरे का रस मिला लें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। इससे टैन की समस्या में राहत मिलेगी।
फेस मास्क : तरबूज को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें खट्टी दही मिलाकर अच्छा का पेस्ट बना लें। अब इसे मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा की समस्याएं भी कम होने लगेंगी।