🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या पाइपलाइन में है आदित्य धर की 'धुरंधर 3'? राकेश बेदी ने किया खुलासा

क्या आदित्य धर अब 'धुरंधर 3' की तैयारियां कर रहे हैं? इस बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने खुलासा किया है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 21, 2026 13:41 IST

आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर द रिवेंज' का इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी कर रही है। 'धुरंधर 2' देश की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है।

लेकिन क्या आदित्य धर अब 'धुरंधर 3' की तैयारियां कर रहे हैं? इस बारे में हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने खुलासा किया है। बता दें, फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट में राकेश बेदी जमील जमाली का आइकॉनिक किरदार निभा रहे हैं।

क्या बन रही है 'धुरंधर 3'?

हाल ही में Zoom को दिए एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने 'धुरंधर' के बारे में खुलकर बात की। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या 'धुरंधर 3' पाइपलाइन में है? क्या आदित्य धर अपनी स्पाई थ्रिलर की तीसरी फिल्म पर काम कर रहे है?

Read Also | कब आएगी हेराफेरी 3? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए क्या बताया

राकेश बेदी ने इसका जवाब देते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता है कि इसका तीसरा पार्ट बनेगा। लेकिन धुरंधर एक फ्रेंचाइजी है और इसे किसी भी समय, किसी भी और कलाकार के साथ बनाया जा सकता है। 'धुरंधर 2' की कहानी वहां खत्म हुई थी जब भारतीय जासूस अपने देश वापस लौट आता है। इससे आगे की कहानी किसी भी और कलाकार के साथ अलग स्टोरी लाइन में बनायी जा सकती है।"

वहीं अपने किरदार जमील जमाली के ट्विस्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म के अंत में जमील जमाली का भी भारतीय जासूस साबित होना दर्शकों के लिए चौंकाने वाला जरूर था लेकिन हमारे लिए तो बस एक किरदार था। 'धुरंधर 1' की बड़ी सफलता के बाद दर्शकों का 'धुरंधर 2' को देखने का नजरिया भी बदल गया था। आप कोई ऐसी फिल्म नहीं देखना चाहेंगे जिसमें पहले ही तय हो कि वह कैसी होगी।

Read Also | अगले साल रिलीज होगी आलिया-रणबीर-विकी की तिकड़ी वाली 'लव एंड वॉर', जानिए कब

आप ऐसी मानसिकता ऐसी रही होगी कि यह एक शानदार फिल्म होने वाली है क्योंकि इसका पहला भाग भी बेहद शानदार था। दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट में क्या होता है यह जानने के लिए उत्सुक थे। अब वे फिल्म का तीसरा पार्ट भी देखना चाहते हैं।

बता दें, कमाई के मामले में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म का पहला पार्ट 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड ₹3000 करोड़ की कमाई की। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 'धुरंधर द रिवेंज' मार्च 2026 में रिलीज हुई जिसने छप्पर फाड़ कमाई की है। यह बॉक्स ऑफिस पर देश में ₹1100 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म और वर्ल्डवाइड ₹1700 की कमाई कर चुकी है।

Articles you may like: