देश के 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव की घोषणा की गयी थी। इनमें से 3 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। अब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव होने बाकी हैं।
पश्चिम बंगाल को जहां 23 अप्रैल को दो चरणों में से पहले चरण का मतदान होगा वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव करवाया गया है। हाल ही में ADR (Association for Democratic Reforms) की एक रिपोर्ट से तमिलनाडु चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स में ADR की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि चुनावी मैदान में उतरे लगभग 18 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपने-अपने हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 25 प्रतिशत उम्मीदवारों के पास करोड़ों रुपए से अधिक की संपत्ति है।
Read Also | योगी आदित्यनाथ के 'तुम मुझे खून दो' वाले बयान पर मचा घमासान, तृणमूल ने इतिहास नष्ट करने का लगाया आरोप
बताया जाता है कि इस रिपोर्ट में कुल 3992 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि 722 (18 प्रतिशत) प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। इसमें से 404 (10 प्रतिशत) प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दायर हैं।
AIADMK यानी अन्नाद्रमुक के जिन 170 प्रत्याशियों के हलफनामे का विश्लेषण किया गया उसमें से 118 (69 प्रतिशत), तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के 231 प्रत्याशियों में से 92 (40 प्रतिशत), द्रमुक के 175 प्रत्याशियों में से 70 (40 प्रतिशत), भाजपा के 33 प्रत्याशियों में से 16 (48 प्रतिशत), कांग्रेस के 28 प्रत्याशियों में से 14 (50 प्रतिशत), पट्टाली मक्कल काची के 18 प्रत्याशियों में से 9 (50 प्रतिशत), देसीया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगण के 10 प्रत्याशियों में से 5 (50 प्रतिशत), भाकपा के 5 प्रत्याशियों में से 3 (60 प्रतिशत) और माकपा के 5 प्रत्याशियों में से 4 (80 प्रतिशत) ने हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है।
2021 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा कम था। उस समय 13 प्रतिशत यानी 466 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले और 6 प्रतिशत यानी 207 पर गंभीर मामले दर्ज थे।
Read Also | कोलकाता समेत राज्य भर की शराब की दुकानों व बार का गिरा शटर, कितने दिनों के लिए हुआ बंद?
करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक
हलफनामे के मुताबिक तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के 981 प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं 22 प्रत्याशी अरबपति हैं यानी उनके पास 100 करोड़ की संपत्ति है। बताया जाता है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव लड़ रहे प्रत्येक उम्मीदवार की औसत संपत्ति 5.17 करोड़ रुपये है, जबकि 2021 में यह 1.72 करोड़ रुपये थी।
विभिन्न पार्टियों में 100 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति वाले प्रत्याशियों की संख्या-
कांग्रेस : 2 प्रत्याशी
DMK : 7 प्रत्याशी
AIADMK : 3 प्रत्याशी
PMK : 1 प्रत्याशी
अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कषगम : 1 प्रत्याशी
TVK : 8 प्रत्याशी
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 1711 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं के बीच बताई है, जबकि 1822 प्रत्याशियों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता बताई है। 301 प्रत्याशी डिप्लोमा धारक हैं, 95 प्रत्याशी निरक्षर और 56 प्रत्याशी केवल साक्षर हैं। इनमें से केवल 442 प्रत्याशी ही महिलाएं हैं।