🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट से दौड़ा दिग्गज मेटल स्टॉक, एक साल में दे चुका 90% रिटर्न; 30 अप्रैल को आएगा नतीजा

कंपनी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद डीमर्जर की तारीख का एलान कर दिया। वहीं, कंपनी 30 अप्रैल को 2025-26 को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेगी।

By लखन भारती

Apr 21, 2026 13:04 IST

मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयर मंगलवार को 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 794.90 रुपये के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी डीमर्जर की तारीख फाइनल करने के बाद देखने को मिल रही है। कंपनी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद डीमर्जर की तारीख का एलान कर दिया। वहीं, कंपनी 30 अप्रैल को 2025-26 को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेगी।

वेदांता ने एक्सचेंजों को बताया कि 1 मई 2026 को उसके डीमर्जर की प्रभावी तारीख और रिकॉर्ड डेट दोनों के रूप में मंजूरी दी गई है। इस तारीख के आधार पर एलिजिबल शेयरहोल्डर्स की पहचान की जाएगी। इस योजना के तहत, शेयरहोल्डर्स को उनकी मौजूदा हिस्सेदारी के रेश्यो में अलग हुई कंपनियों के शेयर मिलेंगे। यानी, वेदांता का एक शेयर रखने पर निवेशकों को वेदांता एल्युमिनियम मेटल, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील इन सभी में एक-एक शेयर मिलेगा।

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 29 सितंबर 2023 को हुई बैठक में इस डीमर्जर योजना को मंजूरी दी थी। इसके तहत कंपनी के अलग-अलग कारोबार—एल्युमिनियम, मर्चेंट पावर, ऑयल एंड गैस, बेस मेटल्स (कॉपर और जिंक इंटरनेशनल) और आयरन ओर व स्टील को अलग किया जाएगा।

इस प्रक्रिया के बाद कुल 6 अलग-अलग कंपनियां बनेंगी (जिसमें वेदांता भी शामिल होगी)। इनका शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर समान रहेगा और बाद में इन्हें बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया जाएगा।

वेदांता पर टारगेट प्राइस: 890 रुपए

कोटक सिक्योरिटीज ने वेदांत पर ‘BUY‘ की रेटिंग है और स्टॉक पर 890 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 16 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है। वेदांत के शेयर सोमवार को बीएसई पर 770.65 रुपये पर बंद हुए।

कोटक सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि कंपनी का ईबीआईटीडीए तिमाही आधार पर 27 प्रतिशत और सालाना आधार पर 59 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। यह बढ़त एल्युमीनियम, जिंक और सिल्वर सेगमेंट में ऊंची कीमतों और एल्युमिना की लागत में कमी के चलते संभव है। हालांकि, एल्युमीनियम, जिंक और सिल्वर में हेज्ड मात्रा और कोयले की लागत में मामूली बढ़ोतरी इसका कुछ असर कम कर सकती है।

नुवामा ने वेदांता के शेयरों को अपने ‘टॉप पिक्स’ में शामिल करते हुए कहा है कि कंपनी का समेकित ईबीआईटीडीए तिमाही आधार पर लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है, जिसका मुख्य कारण जिंक और एल्युमीनियम की ऊंची कीमतें हैं। एल्युमीनियम सेगमेंट का ईबीआईटीडीए तिमाही आधार पर करीब 21 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, जो औसत मिश्रित एल्युमीनियम कीमतों में बढ़ोतरी (लगभग 290 डॉलर प्रति टन) के कारण संभव है। हालांकि, बिजली लागत में बढ़ोतरी इसका कुछ असर कम कर सकती है। एलएमई एल्युमीनियम की कीमत भी तिमाही आधार पर 366 डॉलर प्रति टन बढ़ी है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिसर्च रिपोर्ट में नॉन-फेरस सेगमेंट में वेदांता के शेयरों को चुनते हुए कहा गया है कि कंपनी की बिक्री तिमाही आधार पर 4.40 प्रतिशत बढ़ सकती है, जबकि सालाना आधार पर बिक्री में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि रहने की उम्मीद है। इसी तरह, वेदांता का चौथी तिमाही का ईबीआईटीडीए तिमाही आधार पर 7.70 प्रतिशत और सालाना आधार पर 42.60 प्रतिशत बढ़ सकता है।

ब्रोकरेज ने यह भी अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2026-27 की चौथी तिमाही में वेदांता का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 6.10 प्रतिशत और सालाना आधार पर 67.20 प्रतिशत बढ़ सकता है।

Articles you may like: