🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

“शांतिपूर्ण मतदान हो”-पहले चरण की वोटिंग के बीच शुभेंदु अधिकारी का संदेश

नंदीग्राम में वोटिंग के दौरान भाजपा नेता ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी उठाए सवाल।

By श्वेता सिंह

Apr 23, 2026 08:35 IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। मतदान प्रक्रिया के बीच भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान की अपील की।

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि लोग बिना किसी डर या बाधा के अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने मतदान से पहले पूजा-अर्चना की और अपने क्षेत्र के पोलिंग एजेंट्स से बातचीत की।

इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए वोटर लिस्ट की शुद्धता पर सवाल उठाए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि यदि मतदाता सूची में “मृत, फर्जी या घुसपैठिये” मतदाता नहीं हों, तो चुनाव परिणाम अलग हो सकते हैं।

पश्चिम बंगाल के साथ-साथ तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोनों राज्यों में वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान से पहले कई केंद्रों पर मॉक पोल (प्रतीकात्मक मतदान) भी कराए गए।

पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग 29 अप्रैल को होगी।

वहीं तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है। दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Articles you may like: