🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सिर्फ 159 बनाकर 40 रन से जीता राजस्थान, घर पर लखनऊ पस्त

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 159 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके बाद टीम ने 40 रन से मैच जीतकर कमाल कर दिया।

By लखन भारती

Apr 23, 2026 00:41 IST

राजस्थान रॉयल्स ने इकाना स्टेडियम में लखनऊ सपुर जायंट्स के खिलाफ चमत्कारी जीत हासिल की। पहले बैटिंग का न्योता पाने वाली राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बोर्ड पर लगाए। इसके बाद लगा कि लखनऊ आसानी से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन नतीजा कुछ और ही निकला। चेज के लिए मैदान पर उतरी लखनऊ 18 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए मिचेल मार्श ने 55 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। टीम के लिए मैदान पर उतरे 11 बल्लेबाजों में से 8 तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिसमें तीन बिना खाता खोले ही जीरो पर आउट हुए। लखनऊ ने सिर्फ 11 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे, जो हार की बड़ी वजह बना। मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। राजस्थान के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले। पहली पारी के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2-2-2 विकेट चटकाए थे।

Articles you may like: