🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बेंगलुरु में लगेज खोने से परेशान मोहम्मद सिराज, सोशल मीडिया पर मांगी मदद

इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल, फैंस से मांगे फैशन और शॉपिंग के सुझाव।

By शिखा सिंह

Apr 22, 2026 15:44 IST

बेंगलुरु : बेंगलुरु में अपना लगेज खो जाने के बाद भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस समय मैदान के बाहर एक अजीब स्थिति का सामना कर रहे हैं। 2026 के आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे सिराज इस घटना के चलते परेशानी में पड़ गए हैं और आखिरकार उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगी।

इंसटाग्राम पर पोस्ट करते हुए सिराज ने खुद अपनी समस्या साझा की। लगेज खो जाने के कारण उन्हें नए कपड़ों और फैशन से जुड़ी चीजों की जरूरत पड़ गई है। उन्होंने अपने पोस्ट में सीधे फैंस से अपील करते हुए लिखा कि उनका सामान खो गया है और उन्हें बेंगलुरु में अच्छे फैशन से जुड़े सुझाव चाहिए। इस तरह उन्होंने अपने प्रशंसकों से मदद की गुहार लगाई।

सिराज का यह पोस्ट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने इस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं-कुछ ने मज़ाकिया अंदाज में जवाब दिया तो कई लोगों ने गंभीरता से उन्हें अच्छे विकल्प सुझाए। बातचीत के दौरान सिराज ने खुद ब्रिगेड रोड का जिक्र करते हुए पूछा कि वहां कोई अच्छा स्टोर है या नहीं। इसके बाद कमेंट सेक्शन में दुकानों और शॉपिंग की सलाहों की भरमार लग गई। ‘डीएसपी’ के नाम से मशहूर सिराज का यह सरल और मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

अगर उनके आईपीएल प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन में सिराज का प्रदर्शन अभी तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। गुजरात टाइटंस ने उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था ताकि कागिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मिलकर एक मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण तैयार किया जा सके।

हालांकि अब तक सिराज उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए हैं। इस सीजन में उन्होंने 6 मैचों में 23 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 विकेट लिए हैं। इसके अलावा रन रोकने में भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा है जहां उनका इकोनॉमी रेट 8.27 रहा है।

Articles you may like: