🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हैदराबाद की पिच का क्या असर दिखेगा, बल्लेबाज मचाएंगे तहलका या गेंदबाजों का होगा जलवा ?

आईपीएल 2026 के 31वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ होना है।

By लखन भारती

Apr 21, 2026 18:36 IST

हैदराबाद की पिच का क्या असर दिखेगा, बल्लेबाज मचाएंगे तहलका या गेंदबाजों का होगा जलवा ?

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एसआरएच अपनी जीत की लय को इस मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

आईपीएल 2026 के 31वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ होना है। दोनों टीमों के बीच यह मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमें आजके मैच में को जीतकर अपनी स्थिती प्वाइंट्स टेबल में मजबूत करना चाहेगी। हैदराबाद की टीम अबतक 5 मैच खेली है जिसमें तीन में उसे जीत मिली है। इस समय प्वाइंट्स टेबल में हैदराबाद 6 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली ने 5 मैच खेले हैं जिसमें तीन में उसे जीत मिली है। दोनों टीमें इस समय 6-6 अंक पर है। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। दिल्ली और हैदराबाद की टीम इस मैच को जीतकर एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करेगी।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, पिच रिपोर्ट-सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए पिछले मैच से यह पता चला कि, भले ही राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती हो, फिर भी अनुशासित गेंदबाजी का इस पर काफी असर पड़ सकता है। शाम को बाद में ओस पड़ने की संभावना को देखते हुए, उम्मीद है कि जो कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगा।

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे

दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11: पृथ्वी शॉ, पथुम निसांका, अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, केएल राहुल, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन

प्लेइंग 11 को लेकर असमंजस की स्थिती ?

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी परेशानी का कारण रही है। हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली पृथ्वी शॉ को मौका दे सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन में पारी की शुरुआत केएल राहुल के साथ श्रीलंका के पथुम निसांका कर रहे हैं। पिछले 5 मैचों में निसांका एक भी बड़ी और विस्फोटक पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं। उनके नाम एक भी अर्धशतक नहीं है। निसांका 5 मैचों की 5 पारियों में 128 रन बना पाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 44 रहा है। उनकी असफलता से डीसी की शुरुआत तो खराब हो ही रही है, मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ रहा है।

Articles you may like: