🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पत्‍नी ने नाबाल‍िग प्रेमी से पत‍ि की कराई हत्‍या, सल्फर की गोल‍ियां ख‍िलाकर गला घोंटा

मह‍िला के प्रेमी ने उसके पत‍ि को घूमने के बहाने कार से ले गया और जूस में सल्‍फर की गोल‍ियां म‍िलाकर प‍िला द‍िया। बेहोश होने पर गला घोंट द‍िया।

By लखन भारती

Apr 21, 2026 15:55 IST

जयपुरः बीकानेर मनीष जांगू के हत्‍या का खुलासा हो गया। मनीष की हत्‍या उसकी पत्‍नी निकिता ने अपने नाबाल‍िग प्रेमी से करवाई थी। पुल‍िस ने न‍िक‍िता और उसके प्रेमी को ग‍िरफ्तार कर हत्‍या का खुलासा कर द‍िया। पत‍ि‍ को रास्‍ते से हटाने के ल‍िए प्रेमी के साथ म‍िलकर हत्‍या की साज‍िश रची। नोखा के बंधाला ताल के पास दो दिन पूर्व युवक की लाश झाड़ियों के पास मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त मनीष जांगू के रूप में की, जो अलाय जिला नागौर का रहने वाला था।

अमावस्या पर की हत्या

नाबालिग प्रेमी ने अमावस्या के दिन प्रेम‍िका के पत‍ि को गाड़ी में बैठाकर घुमाने ले गया। रास्ते में गन्ने के जूस में सल्फर की गोलियां मिलाकर पिलाया, जिससे मृतक बेहोश हो गया। उसके बाद तार से गला घोटकर हत्या कर शव को बंधाला ताल की झाड़ियों के फेक दिया, और मोबाइल दूसरी जगह फेक दिया।

दो-तीन बार ही ससुराल गई थी निकिता

मृतक की निकिता से शादी काफी समय पहले हो गई थी, लेकिन मुकलावा कुछ समय पूर्व हुआ था, जिसके बाद निकिता दो तीन बार ही अपने ससुराल गई थी। उसका अपने पति से लगाव नहीं था। अपने प्रेमी से लगाव था। पति को रास्ते से हटाने के लिए नाबालिग प्रेमी से हत्या करवाई।

पुलिस ने टीमों का किया गठन

एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश में कई टीमों का गठन किया गया, जो अलग-अलग एंगल से जांच की। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को जुटाकर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया।

Articles you may like: