🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही बंद होंगी चार शादियां : अमित शाह

आप ही बताएं क्या किसी का चार शादियां करना सही है? - अमित शाह

By Moumita Bhattacharya

Apr 21, 2026 19:31 IST

बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू की जाएगी। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में भी इस बात का उल्लेख किया था। इसके लागू होते ही 'चार शादियां' बंद हो जाएगी। पश्चिम मिदनापुर के कुल्टी में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उक्त बातें कही।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने दीजिए। हम UCC लागू करेंगे। कुछ लोग चार-चार शादियां करते हैं और कोई एक ही शादी करता है। दीदीयों (सभा में मौजूद महिलाएं) आप ही बताएं क्या किसी का चार शादियां करना सही है?

बंगाल में भाजपा की सरकार बनने दीजिए, यहां चार शादियों को बंद करवा दिया जाएगा। आपको पता ही है कि चार शादियां किसने की है? भाजपा की सरकार यह सब बंद करवा देगी। भाजपा की सरकार यह सब बंद करवा देगी।

Read Also | चुनाव से मात्र 2 दिनों पहले ही नंदीग्राम के पुलिस पर्यवेक्षक को बदला गया, क्यों?

हालांकि भाजपा के घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) में UCC लागू करने की घोषणा करने के बाद ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार भी किया था। उन्हें कहा था कि संकल्प में कहा है कि UCC लागू करेंगे। आपका कोई अधिकार नहीं रहेगा। आप अपनी इच्छा के मुताबिक धर्म का पालन नहीं कर सकेंगी।

आपको अपनी संस्कृति का पालन करने का अधिकार नहीं रहेगा। हिंदु, मुस्लिम, आदिवासी सभी की अलग-अलग मान्यताओं को आधार पर शादी होती है। ये लोग कह रहे हैं कि एक ही रास्ता रहेगा। आपकी शिक्षा, संस्कृति, धर्म सब कुछ छीन ली जाएगी।

Articles you may like: