🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अभिषेक बनर्जी ने आखिर क्यों PM मोदी को ममता बनर्जी का सबसे बड़ा ब्रांड एम्बेस्डर बताया, जानिए यहां

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि साल 2011 से पहले अगर यह घटना घटती तो प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर झारग्राम में नहीं उतर पाता। आसमान में ही चक्कर काटता रह जाता है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 21, 2026 19:03 IST

गत रविवार को जिस झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी खाकर उसे पूरे देश में वायरल कर दिया। आज (मंगलवार) को उसी झारग्राम से प्रधानमंत्री मोदी पर अभिषेक बनर्जी ने निशाना साधा। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि झाड़खंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सभा थी लेकिन प्रधानमंत्री आने वाले हैं।

इस वजह से आदिवासी जनजाति समुदाय के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर को इंतजार करवाया गया, उन्हें लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गयी। अभिषेक बनर्जी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन को रोकर झारग्राम में खड़े होकर आप खुद झालमुड़ी खा रहे थे?

Read Also | मौत पर बेशर्मों की तरह राजनीति करती है भाजपा : अभिषेक बनर्जी ने छेड़ा पंचायत चुनाव का मुद्दा

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो लोग ममता बनर्जी पर रात-दिन हमला करते हैं, कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हैं। मैंने पिछले 15 सालों में गुजरात में नरेंद्र मोदी को कहीं झालमुड़ी खाते हुए नहीं देखा है। मध्य प्रदेश में भी कहीं नहीं देखा। साल 2011 से पहले अगर यह घटना घटती तो प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर झारग्राम में नहीं उतर पाता। आसमान में ही चक्कर काटता रह जाता है।

झारग्राम की सभा से प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार के सबसे बड़ा ब्रांड एम्बेस्डर तो प्रधानमंत्री मोदी ही हैं। उन्होंने ऐसा क्यों कहा, इसकी वजह स्पष्ट करते हुए सांसद ने कहा कि साल 2011 से पहले 10 बजे के बाद झारग्राम में कोई बाहर नहीं निकलता था। वहां प्रधानमंत्री झालमुड़ी खा रहे हैं। यहीं तो ममता बनर्जी की सरकार के विकास की निशानी है।

Read Also | गूगल सर्च में धमाल मचा रही है बंगाल की 'झालमुड़ी', जानिए लोगों ने क्या-क्या किया Search?

इसके साथ ही उन्होंने पहाड़ का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि 90 के दशक में जिस पहाड़ी क्षेत्र में कोई मुख्यमंत्री या केंद्रीय मंत्री नहीं जा पाते थे, वहां अमित शाह बैठक कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को सुकना में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बैठक की थी। पीएम मोदी ने जिस दुकान से झालमुड़ी खरीदी थी वह दुकानदार मूल रूप से बिहार के गया का निवासी है। इस मुद्दे को उछालते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बिहार के युवाओं को झारग्राम, आसनसोल, सिलीगुड़ी, कोलकाता में जाकर झालमुड़ी क्यों बेचना पड़ रहा है? बिहार, उत्तर प्रदेश में तो डबल इंजन की सरकार है।

Articles you may like: