आज का राशिफल बुधवार २२ अप्रैल २०२६ (Horoscope Today)। चंद्रमा आज मिथुन राशि में गोचर करेगा। पंचांग के अनुसार आज रात १० बजे ४९ मिनट तक वैशाख शुक्ल षष्ठी तिथि रहेगी। उसके बाद वैशाख शुक्ल सप्तमी तिथि शुरू होगी।
आज अतिगंड योग और सुकर्म योग का प्रभाव रहेगा। साथ ही आज आर्द्रा नक्षत्र और पुनर्वसू नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार गणेश भगवान का दिन है। आज सुबह ५:११ बजे सूर्योदय हुआ और शाम ६ बजे सूर्यास्त होगा। सिद्धिदाता के आशीर्वाद से आज कुछ कुछ राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। अन्य राशि के जातकों को आज विभिन्न छोटे-बड़े समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
आज किस राशि का समय अच्छा है, किसे सावधान रहने की जरूरत है, यह विस्तार से जान लेते हैं।
मेष--मेष राशि के जातकों को आज लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को कामकाजी क्षेत्र में काम का दबाव होगा। उन्हें कई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें समय पर पूरा करना होगा। व्यापारियों को भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
वृषभ--वृषभ राशि के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। सभी योजनाबद्ध काम पूरे होंगे। जो लोग राजनीतिक कार्यों में जुड़े हैं, विरोधी उन्हें पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाएंगे। नए काम करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जल्दी से काम खत्म करने की कोशिश करें।
मिथुन--मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। इस राशि के जातक बच्चों से खुशखबरी पाएंगे। मनोबल बढ़ेगा और उत्साह के साथ सभी काम करेंगे। नौकरीपेशा लोग वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा पाएंगे। नौकरी में पदोन्नति की चर्चा हो सकती है।
कर्क--कर्क राशि के जातकों की शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय के लिए जो निर्णय लेंगे, उससे भविष्य में लाभ होगा। व्यवसाय में किसी पर भरोसा करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। संपत्ति खरीदने से पहले सभी पहलुओं को अच्छे से जांच लें, नहीं तो धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
सिंह--सिंह राशि के जातकों का लंबे समय से प्रतीक्षित कोई कार्य आज पूरा होगा। विरोधियों की साजिश विफल होगी। समय के भीतर सभी कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक सुख-सुविधाओं के लिए धन खर्च करेंगे। नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करके ही निर्णय लें।
कन्या--कन्या राशि के जातक अपने बच्चे को अच्छा काम करते देख गर्व महसूस करेंगे। आप आज लंबे समय से प्रतीक्षित चीज प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में ध्यान लगाएंगे। वरिष्ठों की सेवा और शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे। व्यापार में प्रतिस्पर्धी आपके चिंता का कारण बनेंगे।
तुला--तुला राशि के जातकों को आज ज्यादा दौड़धूप करनी होगी। साथ ही बहुत सारा पैसा खर्च होगा। कड़ी मेहनत के बावजूद आय कम होगी और खर्च बढ़ेगा। बेवजह दौड़धूप करने से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस होगी। शाम के समय आराम मिल सकता है, इसलिए चिंता न करें।
वृश्चिक--वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा और व्यवसायियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने पर निराश होंगे। ईमानदारी और एकाग्रता के साथ अपना काम पूरा करेंगे। भविष्य में इसके द्वारा लाभ उठा सकेंगे वृश्चिक राशि के जातक। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
धनु--धनु राशि के जातकों के व्यापार संबंधी सभी कार्य पूरे होंगे। शत्रुओं का प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन अपनी बुद्धि का उपयोग करके उन्हें हराया जा सकता है। किसी मित्र की सहायता से अपने कार्य पूरे कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सफल होंगे। दोस्तों की मदद से धनलाभ के योग बन रहे हैं।
मकर--मकर राशि के नौकरीपेशा लोग वरिष्ठों की मदद से कार्यस्थल पर सम्मान पाएंगे। आज आपकी जमीन-संपत्ति से संबंधित मामले का समाधान होगा। शाम के समय स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खाने-पीने का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में झुकाव बढ़ेगा, दोस्तों की संख्या बढ़ सकती है।
कुम्भ--कुम्भ राशि के व्यापारियों को लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा, धन लाभ के योग हैं। इसके परिणामस्वरूप आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंब समय से चल रहे पारिवारिक झगड़े खत्म हो जाएंगे। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। पुराने मित्र से मिलने पर आनंद मिलेगा। शाम के समय आप अपने पार्टनर के साथ घुमने जा सकते हैं।
मीन--मीन राशि के जातक चारों दिशाओं से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप व्यापार में पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो भविष्य में लाभ मिलेगा। परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिससे सभी का भला होगा। घर के छोटे सदस्य आपकी बात सुनेंगे, आपसी प्यार बढ़ेगा।
जानकारी सहायता: देवज्योति माजुमदार
संपर्क: 9874630830