🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या होगा अगर बोर्डिंग गेट पार करने के बाद भी Flight में नहीं चढ़े आप? क्या भरना पड़ेगा जुर्माना या फिर....

जब भी आप फ्लाइट से कहीं जाने का सोचे तो हर संभव परिस्थिति के लिए तैयार होकर ही घर से निकले।

By Moumita Bhattacharya

Apr 22, 2026 00:00 IST

बाहर घुमने जाने के लिए या फिर ऑफिशियल ट्रिप पर फ्लाइट से आपको कहीं जाना है। सही समय पर घर से एयरपोर्ट के लिए निकल चुके हैं। बोर्डिंग पास से लेकर सुरक्षा जांच तक में कोई समस्या नहीं आयी। थोड़ी देर का इंतजार और फ्लाइट के लिए बोर्डिंग भी शुरू हो गयी। लेकिन जरा ठहरिए...!

इसी समय आपका फोन बज उठता है और किसी आपात स्थिति की वजह से आपको अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ेगी। इधर आपने बोर्डिंग गेट भी पार कर लिया है। ऐसी स्थिति में क्या होगा?

क्या एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारियों को अपनी समस्या से अवगत करवाकर आप घर वापस लौट सकेंगे? क्या आपको जुर्माना चुकाना पड़ेगा? या फिर कुछ और...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर काम्या जानी के साथ कुछ समय पहले ही कुछ ऐसा हुआ। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस बाबत जानकारी साझा करते हुए बताया कि आखिर क्या होता है जब कोई यात्री बोर्डिंग गेट पार कर लेने के बाद किसी भी कारणवश फ्लाइट में नहीं चढ़ना चाहता है।

Read Also | बंद होने वाले हैं देश के इन 4 शहरों के एयरपोर्ट, क्यों? क्या आपकी उड़ान भी हो सकती है प्रभावित?

नहीं होता फ्लाइट में नहीं बैठने का विकल्प

काम्या जानी ने एयरपोर्ट नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि एक बार अगर किसी यात्री ने बोर्डिंग गेट को पार कर लिया तो उसके पास फ्लाइट में नहीं बैठने का कोई विकल्प नहीं होता है। खासतौर पर अगर कोई यात्री ने फ्लाइट में बैठ गया हो।

अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वह एक दिन के लिए किसी और शहर जा रही थी। उसी दौरान एक पारिवारिक आपातकाल की वजह से उन्होंने अपनी यात्रा रद्द करने का फैसला लिया। काम्या ने बोर्डिंग गेट तो पार कर लिया था लेकिन तब तक वह फ्लाइट में नहीं बैठी थी।

2 घंटों तक एयरोब्रिज पर रोक कर रखा गया

चूंकि काम्या के पास कोई सामान नहीं था इसलिए उन्हें चेक-इन लगेज को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं थी। अपने वीडियो में काम्या ने बताया कि काफी समझाने के बाद एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें फ्लाइट में नहीं बैठने की अनुमति तो दी लेकिन...!

Read Also | मृत्यु को करना चाहते हैं अनुभव! थाईलैंड में चल रहा है 'Death Fest', जानिए क्या है यह

काम्या को करीब 2 घंटे तक के लिए एयरोब्रिज (एयरपोर्ट टर्मिनल और विमान को जोड़ने वाली ब्रिज) पर ही रोक कर रखा गया। तब तक के लिए जब तक उनकी फ्लाइट (जिसमें वह नहीं बैठी) अपने गंतव्य एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड नहीं हो गया।

काम्या आगे बताती हैं कि उन्हें एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारी एयरपोर्ट पर मौजूद वेटिंग लाउंज में ले गए जहां उन्हें एक पत्र लिखना पड़ा। इस पत्र में काम्या जानी को अपना विस्तृत परिचय देते हुए यह बताना पड़ा कि क्यों वह फ्लाइट में नहीं बैठी। जब एयरलाइंस को फ्लाइट के गंतव्य एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करने की जानकारी मिली, उसके बाद ही काम्या जानी को एयरपोर्ट परिसर छोड़ने की अनुमति दी गयी।

पर क्यों होता है ऐसा?

आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? किसी की भी इमरजेंसी हो सकती है। जी हां, बिल्कुल हो सकती है। लेकिन किसी भी एयरलाइंस कंपनी के लिए अपनी यात्रियों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। दरअसल, ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि अगर किसी यात्री ने विमान में कोई विस्फोटक या आपत्तिजनक वस्तु छिपा कर रख दी हो और पकड़े जाने के डर से भागने के लिए ऐसा कर रहा हो, तो उसे तुरंत पकड़ा जा सकें।

तो अगली बार जब भी आप फ्लाइट से कहीं जाने का सोचे तो हर संभव परिस्थिति के लिए तैयार होकर ही घर से निकले। क्योंकि इमरजेंसी की स्थिति में भी आपको एयरपोर्ट पर कई तरह के प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ सकता है।

Articles you may like: