राज्य में पहले चरण का विधानसभा चुनाव गुरुवार (23 अप्रैल) को होगा। पहले चरण में 152 विधानसभा केंद्रों में मतदान होने हैं। इस चुनाव में आयोग ने पहले ही 2407 कंपनी केंद्रीय बल को तैनात करने का फैसला लिया था।
लेकिन दूसरे चरण में कितनी कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती होगी? इस बारे में भी चुनाव आयोग ने जानकारी दे दी है। साथ ही यह भी बताया गया है कि कौन से जिले में कितनी कंपनी केंद्रीय बलों को तैनात की जाएगी।
आयोग से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल मिलाकर 2321 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी।
चुनाव आयोग ने बताया कि दूसरे चरण में सबसे ज्यादा केंद्रीय बलों की तैनाती दक्षिण 24 परगना जिले में होगी। सुन्दरवन, बारुईपुर और डायमंड हार्बर को मिलाकर तीन पुलिस जिला के अधीन कुल मिलाकर 409 कंपनी केंद्रीय बल की तैनाती होगी। वहीं कोलकाता में 273 कंपनी केंद्रीय बलों को तैनात किया जाएगा।
Read Also | अभिषेक बनर्जी ने आखिर क्यों PM मोदी को ममता बनर्जी का सबसे बड़ा ब्रांड एम्बेस्डर बताया, जानिए यहां
कहां कितनी केंद्रीय बल की तैनाती?
दक्षिण 24 परगना : 409 कंपनी
कोलकाता : 273 कंपनी
पूर्व बर्धमान : 260 कंपनी
हुगली ग्रामीण : 234 कंपनी
बारासात पुलिस जिला : 112 कंपनी
बनगांव पुलिस जिला : 62 कंपनी
बसीरहाट पुलिस जिला : 123 कंपनी
विधाननगर कमिश्नरेट : 50 कंपनी
बैरकपुर : 160 कंपनी
हावड़ा ग्रामीण : 147 कंपनी
हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट : 110 कंपनी
कृष्णनगर पुलिस जिला : 158 कंपनी
राणाघाट : 127 कंपनी
चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट : 82 कंपनी
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट : 13 कंपनी