पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का संचालन शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग जिस प्रकार अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहा है। उसी तरह लोकभवन (पूर्व का राजभवन) भी अपनी जिम्मेदारियां निभाएगा। नागरिकों की सहायता की जाएगी। लोकभवन की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट पर मंगलवार को यह संदेश दिया गया है।
लोकभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि चुनाव से पहले और बाद की परिस्थिति को लेकर चिंता जताते हुए कई जनप्रतिनिधि राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। उन जनप्रतिनिधियों ने ऐसे लोगों के बारे में राज्यपाल से बात की है, जो इससे पहले चुनाव के समय हिंसा का शिकार बन चुके हैं।
चुनाव के समय हिंसा को बंद करने के लिए आयोग जैसे कदम उठा रहा है, ठीक उसी प्रकार से राज्यपाल भी प्रतिबद्ध हैं। इसलिए राज्य के निवासियों के लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बताया जाता है कि ये हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे खुले रहेंगे।
Lok Bhavan, West Bengal has launched a 24x7 Citizen Helpline to ensure free, fair and fear-free Assembly elections.
— Lok Bhavan, West Bengal (@lokbhavan_wb) April 21, 2026
Helpline: 033-2200-1022, 033-2200-1023, 033-2200-1025, 033-2200-1026, 033-2200-1027, 033-2200-1028, 033-2200-1029, 033-2200-1032 and 033-2200-1036
Email:… pic.twitter.com/ROgnZAG4Ng
लोकभवन की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबर :- 033-2200-1022, 033-2200-1023, 033-2200-1025, 033-2200-1026, 033-2200-1027, 033-2200-1028, 033-2200-1029, 033-2200-1032 और 033-2200-1036
इसके साथ ही एक ई-मेल आईडी भी जारी की गयी है जो है - lokbhavanbengalhelpline@gmail.com
जनता को दिए संदेश में लोकभवन की ओर से कहा गया है कि मतदान के समय कहीं भी किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध क्रियाकलाप का शिकार होने पर अथवा ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करवाए। लोकभवन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक वोटर के मताधिकार की रक्षा की जाएगी। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अटूट रखने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।