कोलकाता : कृष्णानगर नराकास की प्रथम छमाही समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन होटल हवेली के सभागार में सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री ओमप्रकाश प्रसाद, अनुसंधान अधिकारी (कार्यान्वयन), क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता, भारत सरकार, गृहमंत्रालय, राजभाषा विभाग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘पंजाब नेशनल बैंक’ के अध्यक्ष श्री ब्रजमोहन पंडा ने की।
बैठक का संचालन सदस्य सचिव श्री संजय प्रसाद गोंड ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई जिसके बाद सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया। अध्यक्ष श्री ब्रजमोहन पंडा ने अपने संबोधन में राजभाषा हिंदी के महत्व को रेखांकित किया और सभी संस्थानों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विशेष अतिथि श्री ओमप्रकाश प्रसाद ने तिमाही प्रगति रिपोर्ट को त्रुटिरहित और समय पर जमा करने पर जोर दिया। उन्होंने गृहमंत्रालय के निर्देशों का पालन करने और ऑनलाइन पंजीकरण की आवश्यकता को भी स्पष्ट किया।
भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक प्रमुख श्री चंदन गुप्ता ने नराकास कृष्णानगर की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की सराहना की और राजभाषा हिंदी के महत्व को विस्तार से समझाया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दूसरी बटालियन के प्रभारी, मुख्य आरक्षक श्री विनोद कुमार राय ने नराकास की नई सदस्यता मिलने पर खुशी जताई और सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।
सीमा सुरक्षा बल की 161वीं बटालियन से आए कार्यालय प्रभारी श्री रुपेश कुमार सिंह ने सदस्य सचिव को नई सदस्यता के लिए धन्यवाद दिया। भारतीय खाद्य निगम के प्रशासनिक प्रमुख एवं मंडल प्रबंधक श्री सोमाजोय मजूमदार ने भाषा प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी कार्यक्रमों में अधिक भागीदारी का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में आयोजित 12 प्रतियोगिताओं के 69 विजेताओं को सम्मानित किया गया। अंत में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) श्री सुरेंद्र भारती ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।