सिउड़ी के मतदान केंद्र 159 पर EVM में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस प्रत्याशी नहीं कर सकें मतदान
सिउड़ी के तृणमूल प्रत्याशी उज्जवल चट्टोपाध्याय ने अपने नेताजी विद्याभवन मतदान केंद्र पर वोट दिया। लेकिन कालीगति नारीशिक्षा निकेतन के बूथ संख्या 159 पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय अधिकारी मतदान नहीं कर सकें। उनका आरोप है कि 1 घंटे से अधिक समय से EVM खराब है। उन्होंने मतदान खत्म होने के बाद अतिरिक्त समय देने की मांग की है।
2026-04-23 08:46डेढ़ घंटे बाद भी मोथाबाड़ी में शुरू नहीं हुआ मतदान
मोथाबाड़ी में एक बार फिर से तनावपूर्ण माहौल बन गया है। मतदान प्रक्रिया के शुरू हुए डेढ़ घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक मोथाबाड़ी में मतदान शुरू नहीं हो पाया है। वहां के दो बूथ में EVM की समस्या के कारण मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है। सेक्टर ऑफिसर को घेर कर मतदाताओं ने विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।
2026-04-23 08:07नंदीग्राम के तृणमूल प्रत्याशी पवित्र कर ने किया मतदान
नंदीग्राम विधानसभा केंद्र से तृणमूल प्रत्याशी पवित्र कर ने शंभुनाथ प्राथमिक शिक्षा सदन के 7 नंबर बूथ पर अपना मतदान किया। इसी केंद्र से भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को भी चुनावी रण में उतारा है।
2026-04-23 08:04पहले चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल से पोस्ट कर राज्य के वोटरों को वोट देने के लिए उत्साहित किया है। खासतौर पर महिला और युवा वोटरों के लिए उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि मैं विशेष रूप से युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में वोट करने का अनुरोध कर रहा हूं।
2026-04-23 07:5816 जिलों में शुरू हुआ पहले चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। सुबह 7 बजे से राज्य के 16 जिलों के 152 विधानसभा केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी।