🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अपने इलाके में गड़बड़ी-हिंसा-अशांति देखें तो तुरंत चुनाव आयोग के टोल-फ्री नंबर पर करें संपर्क

हिंसा की संभावना को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इसके साथ ही ई-मेल आईडी की जारी किया है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 23, 2026 08:58 IST

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व यानी पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 16 जिलों में आज (23 अप्रैल, गुरुवार) को पहले चरण का चुनाव हो रहा है। कुल 152 विधानसभा केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव आयोग ने मतदान की प्रक्रिया में पारदर्शिता और निरपेक्षता बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने का फैसला लिया है।

खासतौर पर हिंसा की संभावना को रोकने के लिए आयोग ने हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इसके साथ ही ई-मेल आईडी की जारी किया है।

चुनाव आयोग का टोल फ्री नंबर : 18003450008

चुनाव आयोग का ई-मेल आईडी : wbfreeandfairpolls@gmail.com

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान अशांति और हिंसा का इतिहास नया नहीं है। पंचायत से लेकर विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव तक में राजनीतिक पार्टियों की आपसी संघर्ष, विरोधी पार्टियों के साथ हिंसात्मक संघर्ष और अशांति के सैंकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। इस बार के चुनाव में अशांति और हिंसा को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने कई तरह की सख्तियां लागू की हैं।

इसके साथ मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी भी जारी किया है ताकि मतदाता बेखौफ होकर मतदान कर सकें। अगर आपके इलाके अथवा मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी देखते हैं या इसकी सूचना मिलती है तो घर बैठे ही तुरंत उपरोक्त नंबर अथवा ई-मेल आईडी पर चुनाव आयोग के साथ संपर्क कर सकते हैं।

Articles you may like: