🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पाक‍िस्‍तान में फ‍िर होगी US-IRAN में बातचीत ? कल इस्‍लामाबाद पहुंचेगा अमेर‍िकी दल

ईरान की ओर से इस वार्ता को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

By लखन भारती

Apr 19, 2026 18:53 IST

ईरान-अमेरिका युद्ध में सीजफायर खत्म होने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सवाल ये उठ रहा है कि क्या 21 अप्रैल के बाद फिर से बमबारी शुरू हो जाएगी ? अमेरिकी राष्ट्रपति ने समझौता न होने की सूरत में जिस आक्रामक रवैये की धमकी दी है, उसे लेकर हालात और भी तनावपूर्ण बन गए थे। हालांकि इसी बीच वार्ता को लेकर लगातर अटकलें लगाई जा रही हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के प्रतिनिधि बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे और कल तक वहां पहुंचकर वार्ता शुरू करेंगे। इसे लेकर उनका एक ट्वीट भी सामने आया है।

ईरान-अमेरिका युद्ध में सीजफायर खत्म होने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सवाल ये उठ रहा है कि क्या 21 अप्रैल के बाद फिर से बमबारी शुरू हो जाएगी ? अमेरिकी राष्ट्रपति ने समझौता न होने की सूरत में जिस आक्रामक रवैये की धमकी दी है, उसे लेकर हालात और भी तनावपूर्ण बन गए थे। हालांकि इसी बीच वार्ता को लेकर लगातर अटकलें लगाई जा रही हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के प्रतिनिधि बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे और कल तक वहां पहुंचकर वार्ता शुरू करेंगे।

क्या है ईरान की प्रतिक्रिया ?

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें क्षेत्र की ताजा स्थिति पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात, द्विपक्षीय संबंधों और मौजूदा तनाव पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने आगे भी संपर्क बनाए रखने और कूटनीतिक संवाद जारी रखने पर सहमति जताई। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत का दूसरा दौर इस्लामाबाद में जारी रहेगा।

Articles you may like: