🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में चली गोली, अभियुक्त गिरफ्तार, PM मोदी ने कहा - शुक्र है!

गोली चलाने वाले व्यक्ति को चिह्नित किया जा चुका है और उसे यूनाइटेड स्टेट्स सिक्रेट सर्विस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 26, 2026 10:23 IST

अमेरिका में व्हाइट हाउस पत्रकारों के डिनर में गोली चलने से सनसनी फैल गयी है। स्थानीय समयानुसार शनिवार को हुई इस घटना की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सुरक्षा को डर का माहौल बन गया है। गोली चलाने वाले व्यक्ति को चिह्नित किया जा चुका है और उसे यूनाइटेड स्टेट्स सिक्रेट सर्विस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

अमेरिकी मीडिया सूत्रों के हवाले से उसकी पहचान भी हो चुकी है। वहीं इस घटना के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और उप-राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि शुक्र की बात है कि सभी सुरक्षित हैं।

Fox News और New York Post - के कॉलमिस्ट कैरल मार्कोविच ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर दावा किया है कि संदेहास्पद बंदूकधारी युवक का नाम कोल टोमस ऐलन है। उनका दावा है कि अभियुक्त करीब 31 वर्ष का है और कैलिफोर्निया के टॉरेंस इलाके का निवासी है। वर्तमान में वह अमेरिका के सिक्रेट सर्विसेट की हिरासत में है।

इसके साथ ही दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट लॉरा लूमर ने भी इसी व्यक्ति का उल्लेख किया है। हालांकि CNN की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी पुलिस प्रबंधन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अभियुक्त के नाम की घोषणा नहीं की है। उन्होंने सिर्फ इतना ही बताया है कि कैलिफोर्निया का निवासी एक पुरुष को अमेरिकी सिक्रेट सर्विस ने हिरासत में लिया है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए गए एक पोस्ट में अभियुक्त की फोटो सार्वजनिक की गयी है।

5 से 8 राउंड चली गोली!

बता दें, गोली चलने की यह घटना वाशिंगटन हिल्टन होटल में घटी। जिस समय गोली चली तब वहां व्हाइट हाउस कॉरेपॉन्डेंट डिनर चल रहा था। Associated Press की मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि मौके पर उपस्थित लोगों ने करीब 5 से 8 राउंड गोली चलने की आवाज सुनने का दावा किया।

इस घटना के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। बताया गया कि घटना के बाद अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस भी सुरक्षित हैं।

अभियुक्त हिरासत में

घटना से लगभग 30 मिनट बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया Truth Social पर एक पोस्ट कर बताया कि बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वॉशिंगटन में एक तनावपूर्ण शाम। सीक्रेट सर्विस और कानून-व्यवस्था बल ने शानदार काम किया है। उन्होंने तेजी से और साहस के साथ कदम उठाया। बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है। मैंने कार्यक्रम को जारी रखने के लिए कहा है लेकिन अंतिम फैसला कानून-व्यवस्था बल ही लेगी।

PM मोदी ने कहा - शुक्र है

वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X हैंडल पर पोस्ट कर अपनी चिंता जाहिर की है। अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, "वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई सुरक्षा घटना के बाद यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं। उनकी सुरक्षा और कुशलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"

इसके साथ ही उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए लिखा है कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।

इस घटना की वजह से होटल में चल रहा कार्यक्रम बाधित हुआ। विशेषज्ञों की राय में सुरक्षा का इतना बड़ा घेरा होने के बावजूद इस तरह की सेंध चिंता का विषय है। घटना की जांच शुरू हो चुकी है। इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Articles you may like: