🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा - भवानीपुर में धीमा मतदान करने के लिए कहा गया है, किसपर साधा निशाना?

ममता बनर्जी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा भड़क गयी है, दबाव में है। इसी वजह से बंगाल के आसमान में 50 हेलीकॉप्टर उड़ रहे हैं।

By Moumita Bhattacharya

Apr 25, 2026 19:28 IST

विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान हुगली के उत्तर पाड़ा की सभा से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से निशाना साधा।

उन्होंने भवानीपुर में धीमी मतदान कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं कुर्सी का सम्मान करती हूं। लेकिन देश के गृहमंत्री कैसे मीटिंग में खड़े होकर ऐसा कहते हैं कि लटका दिया जाएगा, पैर ऊपर, सिर नीचे!

तृणमूल सुप्रीमो ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आप हिंसा की बात कर रहे हैं। आतंकवाद की बात कर रहे हैं लेकिन इसे लेकर कोई कुछ भी नहीं करेगा। लेकिन यहां जो वकील हैं उनसे कहूंगी कि केस करें। मेरे पास वीडियो है। यह अपराध है। ऐसा कोई गृह मंत्री नहीं कह सकते हैं। कानून सभी के लिए एक समान है।

Read Also | दूसरे चरण के चुनाव में तृणमूल लगाएगी डबल सेंचुरी, कहां जाकर रुकेगी यह संख्या? अभिषेक बनर्जी ने क्या बताया?

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के खिलाफ धीमी वोटिंग करवाने की योजना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने नंदीग्राम का मुद्दा भी उठाया। ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए दावा किया कि नंदीग्राम में सीआरपीएफ जिसे वोट लूटने के लिए भेजा था, आज मेरा बहुत प्यारा भाई है। मोटाभाई उसे लेकर बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कहा है कि वोटिंग व्यवस्था को धीमा कर दो ताकि लोग वोट न दे सकें। और भी कुछ कहूंगी। मैं इन सबका अंदाजा लगा रही हूं। मेरे भवानीपुर में भी जिम्मेदारी दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा भड़क गयी है, दबाव में है। इसी वजह से बंगाल के आसमान में 50 हेलीकॉप्टर उड़ रहे हैं। 19 मुख्यमंत्री, केंद्र के सभी मंत्री, CRPF, CISF, BSF, बुलेटप्रुफ गाड़ी, ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, NIA को लेकर बंगाल पर भगवा खेमा हमला कर रहा है।

Read Also | पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव को लेकर क्या सोचता है कोलकाता? ग्राउंड जीरो रिपोर्ट

ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय नियमित रूप से बाहर से बस आ रही है। बाहरी लोगों को लाना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भवानीपुर में भी बस आयी थी। उन्होंने सभी होटल, गेस्ट हाउस पर निगरानी करने की हिदायत पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ताओं को दी।

झालमुड़ी का मुद्दा उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने से ही ममता बनर्जी नहीं चूकी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले झालमुड़ी खाकर कहा कि तृणमूल को मिर्ची लगी है। हमें क्यों मिर्ची लगेगी? वह झालमुड़ी तो घर पर बनाया गया था। मिर्ची तो आप लोगों को लगेगी, जब 4 तारीख को मतगणना होगी।

बता दें, शनिवार को ममता बनर्जी ने पहले उत्तर पाड़ा, उसके बाद दमदम में चंद्रिमा भट्टाचार्य के समर्थन में पदयात्रा की। इसके बाद भवानीपुर में अपने विधानसभा केंद्र में कई प्रचार अभियान के बाद वह बेहला भी जाने वाली हैं।

Articles you may like: