बंगाल में पहले चरण का चुनाव रिकॉर्ड मतदान के साथ सम्पन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण की तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन इन सबसे बीच सबसे ज्यादा चिंता का विषय गर्मी और हिटवेव बना हुआ है।
पहले चरण के मतदान वाले दिन कई जिलों में लू की चपेट में आकर मतदान करने गए मतदाताओं की मौत का मामला भी सामने आ चुका है। इसलिए जरूरी है कि दूसरे चरण के लिए मतदान करने जाते समय मतदाता कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें ताकि हिटवेव और लू का शिकार न बनें
29 अप्रैल 2026 को बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के लिए जाते समय वोटर इन बातों का जरूर ध्यान रखें :-
सूती के ढीले-ढाले कपड़ों का करें चुनाव
चुनावी पारा के साथ-साथ मौसम का पारा भी काफी ऊपर चढ़ चुका है। तापमान 40 सेल्सियस पर पहुंच चुका है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए ऐसे कपड़ों का चुनाव करें जो आपको ढंडक महसूस करवाएं। इसके लिए सूती, लिनेन के पतले और हल्के कपड़े ही बेस्ट माने जाते हैं। इसके साथ ही गर्मी में मतदान करने जाते समय तंग और चुस्त नहीं बल्कि ढीले-ढाले कपड़ों को ही वरियता दें।
Read Also | बंगाल चुनाव दूसरे चरण के वोटर हैं पर अभी तक नहीं मिला वोटर कार्ड? जानिए क्या हैं पहचान पत्र के अन्य विकल्प
भरी दोपहर के बजाए सुबह और शाम का वक्त चुने
डॉक्टरों का कहना है कि तेज धूप में भरी दोपहर के समय मतदान के लिए जाने, मतदान की लाइन में खड़े होने के बजाए सुबह और शाम का विकल्प चुने। जब धूप थोड़ी हल्की और तापमान तुलनात्मक रूप से कम होता है। शाम के समय धूप ढलने लगता है। इसलिए 4 बजे के बाद का समय भी मतदान करने जाने के लिए अच्छा हो सकता है।
साथ रखें छाता या टोपी
मतदान के लिए जाते समय याद से अपने साथ छाता अथवा टोपी लेकर जरूर जाएं। धूप की गर्मी के साथ-साथ यह आपको सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाएगा। महिला हो या पुरुष प्रत्येक व्यक्ति त्वचा पर सनस्क्रीन की एक मोटी परत जरूर लगाएं। यह कोई सौन्दर्य प्रसाधन नहीं बल्कि आपको त्वचा के कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने का एक रामबाण इलाज है।
साथ रखें पानी की बोतल
मतदान केंद्र घर से चाहे कितना भी पास या कितना भी खाली क्यों न हो। मतदान के लिए जाते समय अपने साथ पानी की एक बोतल जरूर लेकर जाए। हो सकता है कि पानी आपको नहीं लगे लेकिन किसी और के काम आ सकता है। साथ ही पानी में ग्लूकोज भी घोल लें। इससे आपको तेज गर्मी से लड़ने की ताकत मिलेगी।
मतदान के लिए निकलने से पहले कुछ खाएं जरूर
तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप में मतदान के लिए निकलने से पहले कुछ खाकर जरूर निकले। खाली पेट घर से निकलने का मतलब ही है कि आपकी तबीयत बिगड़ने वाली है। इसलिए धूप में निकलने से पहले कम से कम दही या सलाद जैसी चीजें जो हल्का होता है और शरीर को ठंडा भी रखता है, जरूर खाकर जाएं।