केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि पहले चरण के मतदान में भाजपा 110 सीटों पर कब्जा जमाने वाली है। हावड़ा के जगतबल्लभपुर की सभा से इसका पलटवार करते हुए तृणमूल के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने कहा कि पहले चरण में तृणमूल कांग्रेस ने शतक लगा दिया है।
दूसरे चरण के कुल 142 सीटों पर 29 अप्रैल को चुनाव होने वाला है। हावड़ा के जगतबल्लभपुर में तृणमूल प्रत्याशी सुबीर चट्टोपाध्याय और डोमजूड़ सीट से प्रत्याशी तापस माइति के समर्थन में अभिषेक बनर्जी ने प्रचार अभियान चलाया। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक भविष्यवाणी नहीं करता हूं लेकिन जब भी करता हूं वहीं होता है।
Read Also | आत्मविश्वासी अमित शाह की घोषणा : 152 में से भाजपा जीतेगी 110 से अधिक सीटें, दीदी की विदाई तय
मैं कहकर जा रहा हूं, तृणमूल कल (23 अप्रैल) शतक पार कर चुकी है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जिन्होंने कहा था कि 23 अप्रैल को बंगालियों को घर में घुसा देंगे, 29 अप्रैल को बंगालियों को घर में घुसा देंगे।
बंगाल मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। इसी भूमि पर गुजरात के गुंडे आकर कह रहे हैं उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे। मैंने सिर्फ कहा कि आप ठंडा पानी पीजिए। मैंने अनुरोध किया है कि 4 मई को बंगाल में रहिएगा, मुलाकात होगी।
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से चुनाव के संचालन और पर्यवेक्षण के लिए अलग से कंट्रोल रूम खोला जाता है। गुरुवार को ही अभिषेक बनर्जी ने बताया था कि वह बुधवार की रात को 3 बजे तक 16 जिलों के चुनाव की समीक्षा कर रहे थे। इसके बाद कंट्रोल रूम से सुबह से ही पहले चरण के चुनाव पर नजर रख रहे थे।