🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आत्मविश्वासी अमित शाह की घोषणा : 152 में से भाजपा जीतेगी 110 से अधिक सीटें, दीदी की विदाई तय

अमित शाह ने कहा कि बहुमत के साथ हम ही सरकार बनाने जा रहे हैं। मैंने रात भर पहले चरण के चुनाव का विश्लेषण किया। 152 में से 110 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतने वाली है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 24, 2026 14:50 IST

पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान से भाजपा बेहद उत्साहित है। अपनी पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एक बार फिर से कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि रातभर हिसाब-किताब लगाकर जो नतीजा निकला है उससे लगता है कि बंगाल इस बार भगवा रंग में रंगने वाला है।

सिर्फ इतना ही नहीं, जितने के बाद भाजपा की सरकार क्या-क्या करने वाली है इस बारे में एक बार फिर से उन्होंने याद दिलाया। पहले चरण के चुनाव के बाद पुलिस, प्रशासन और केंद्रीय बल की भूमिका की उन्होंने प्रशंसा कर खास तौर पर कृतज्ञता व्यक्त की।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बहुमत के साथ हम ही सरकार बनाने जा रहे हैं। मैंने रात भर पहले चरण के चुनाव का विश्लेषण किया। 152 में से 110 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतने वाली है। दीदी की विदाई निश्चित है। अमित शाह का आत्मविश्वास सुनकर तृणमूल खेमे ने भी कटाक्ष किया है। तृणमूल ने पलटवार करते हुए दावा किया है कि पहले चरण में राज्य की वर्तमान सत्ताधारी पार्टी ही 130 से ज्यादा सीटें जीतने वाली है।

Read Also | मतदाताओं को हाथ लगाया तो खाड़ी में मिलोगे - अमित शाह ने किसे दी चेतावनी?

केंद्रीय मंत्री ने आगे दावा किया कि पहले चरण के चुनाव ही बंगाल के लोगों का भविष्य सुनिश्चित करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता बंगाल में नयी सरकार का गठन करना चाहती है। भाजपा की 110 सीटों पर कब्जे का समीकरण समझाते हुए अमित शाह ने कहा कि इससे पहले कभी भी चुनाव इतना भयमुक्त नहीं हुआ था।

हमारे कई कार्यकर्ता डर के मारे तृणमूल का झंडा हाथ में लेकर वोट देने जाते थे। वहीं गुस्सा अब फूटा है। बड़े दिनों बाद घर की महिलाएं अब निर्भय होकर मतदान करने गयी थी। वह सभी भ्रष्टाचार और जंगलराज से मुक्ति चाहती हैं। इसलिए मतदान का प्रतिशत इतना ज्यादा है। इन चीजों की समीक्षा करने के बाद ही हम जीतने वाली सीटों की संख्या का आंकलन कर रहे हैं।

Read Also | सुबह-सुबह गंगा में नौका विहार कर PM मोदी ने 'बंगाल की आत्मा' को छूकर लिया विकास का प्रण, देखें Video

पहले चरण में करीब 92% मतदान के मुद्दे को उठाकर अमित शाह ने कहा कि मतदान के प्रतिशत से ही स्पष्ट है कि तृणमूल जा रही है और भाजपा आ रही है। 5 तारीख से भाजपा अंग-बंग-कलिंग शासन करेगी। इसके साथ ही नई सरकार में मुख्यमंत्री कोई बंगाली ही बनेगा, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा की बात भी दोहरायी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो महिला मुख्यमंत्री कहती हैं कि शाम 7 बजे के बाद महिलाएं क्यों बाहर है? उन्हें शासन करने का अधिकार नहीं है। भाजपा की सरकार बनने के बाद रात को 1 बजे भी बच्चियां स्कूटि पर घूम सकेंगी। बंगाल के मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए दूसरे चरण के मतदान में भाजपा पर ही भरोसा करके सरकार गठन में अपनी भूमिका का पालन करने की सलाह उन्होंने दी।

Articles you may like: