🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

चुनाव आयोग ने प्रिसाइडिंग ऑफिसर समेत सभी पोलिंग ऑफिसर को किया निलंबित, क्यों?

प्रिसाइडिंग ऑफिसर समेत अन्य पोलिंग ऑफिसर सभी बूथ छोड़कर खाना खाने के लिए बाहर चले गए।

By Moumita Bhattacharya

Apr 23, 2026 17:28 IST

पश्चिम मिदनापुर जिले के पिंगला विधानसभा केंद्र में एक मतदान केंद्र पर सभी मतदान कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि मतदान केंद्र के सभी कर्मचारी दोपहर के समय एक साथ भोजन करने के चले गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही चुनाव आयोग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पिंगला विधानसभा केंद्र के बूथ नंबर 9 पर सभी मतदान कर्मी एक साथ ही भोजन करने के लिए चले गए। आरोप है कि प्रिसाइडिंग ऑफिसर समेत अन्य पोलिंग ऑफिसर सभी बूथ छोड़कर खाना खाने के लिए बाहर चले गए।

आरोप है कि बूथ के सुरक्षा कर्मियों को फोन किया गया तो उसने भी कहा कि हम बाहर हैं। बाद में आता हूं। आरोप है कि उस समय सेक्टर ऑफिसर भी बूथ से बाहर थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम मिदनापुर के जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच के आदेश दिए हैं। बूथ के प्रिसाइडिंग अधिकारी समेत अन्य मतदान कर्मियों को भी आयोग ने निलंबित कर दिया। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्त ने फिलहाल रिजर्व पोलिंग पार्टी काम चलाने का निर्देश दिया है।

बता दें, मतदान के दौरान प्रिसाइडिंग ऑफिसर या फिर पोलिंग ऑफिसर में से किसी को भी खाना खाने के लिए अलग से समय नहीं दिया जाता है। चुनाव आयोग के नियमानुसार सुबह से लेकर शाम तक बिना रुके लगातार मतदान की प्रक्रिया को चलाने का नियम है। इसी नियम को तोड़ने के आरोप में पिंगला में प्रिसाइडिंग ऑफिसर समेत अन्य पोलिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया है।

Articles you may like: