🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

UP Board 10th Result : यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट घोषित, दो छात्राएं बनी संयुक्त रूप से राज्य टॉपर

उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से बताया गया कि इस साल 27.32 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

By Moumita Bhattacharya

Apr 23, 2026 17:04 IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) का रिजल्ट आज (23 अप्रैल 2026) की शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया। इस साल UP बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में परीक्षार्थियों का कुल पास प्रतिशत 90.42 प्रतिशत रहा।

बोर्ड की ओर से दी गयी जानकारी में बताया गया कि इस साल 27.32 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लाइव कर दिया गया।

बोर्ड की ओर से संवाददाता सम्मेलन कर आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित किया गया। साथ ही परीक्षा में टॉपर्स के नामों की घोषणा भी की गयी। इस बार मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पर संयुक्त रूप से दो छात्राओं ने अपना कब्जा किया है।

सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से 97.83% ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर बाराबंकी की अदिती रही जिसे 97.50% अंक मिले हैं।

कैसे और कहां देखेंगे यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट?

  1. छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड का रिजल्ट www.upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं।
  2. अब जो नया पेज खुलेगा वहां अपना रोल नंबर और जो भी अन्य जरूरी डिटेल्स मांगी गई हो उसे भरें।
  3. 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद ही कम्प्यूटर अथवा मोबाइल के स्क्रीन रिजल्ट दिखाई देगा।
  4. अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें। अगर चाहे तो इसका प्रिंटआउट निकलकर रख लें।

Articles you may like: