अपने मतदान केंद्र पर जाकर खड़गपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष ने सुबह-सुबह अपना वोट दिया। मतदान करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि मैंने अपना वोट दिया। बूथ नंबर 263। शांतिपूर्ण तरीके से ही मतदान हो रहा है।
Read Also | WB Election 2026 Live : 16 जिलों में शुरू हुआ पहले चरण का मतदान, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छी तरह से ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। लगता है पूरे बंगाल में भी इसी प्रकार से चुनाव हो रहा है। क्या वह इस बार चुनाव जीत रहे हैं? यह सवाल पूछने पर दिलीप घोष ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'खड़गपुर में हमेशा से ही भाजपा जीतती आयी है। इस बार जीत का मार्जिन (अंतर) बढ़ाना ही मुख्य लक्ष्य है।' उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ ही हवा का रूख है, पहले अंडरकरेंट था। अब सामने आ चुका है।
दिलीप घोष ने बताया कि उनके इलाके में शांतिपूर्ण तरीके से ही मतदान हो रहा है। हिंसा की कोई खबर नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने बहुत बड़ी चुनौती ली है। दांतन में कुछ गड़बड़ी हुई है। इसके अलावा पहले की तरह इस बार चुनाव में कहीं कोई बड़ी घटना सामने नहीं आ रही है।