पहले चरण का मतदान शुरू होने के बाद से ही कई जगहों पर EVM खराब होने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर मतदाताओं में काफी नाराजगी भी है। इस मामले में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने क्या कहा?
उन्होंने EVM खराब होने की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि हां, मुझे जानकारी मिली है। साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि सब ठीक हो जाएगा। गुरुवार की सुबह 9 बजे से कुछ देर पहले ही CEO ऑफिस में मनोज अग्रवाल पहुंच गए। ऑफिस में प्रवेश करने से पहले उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। मालदह के मोथाबाड़ी में EVM खराब होने की वजह से मतदान प्रक्रिया के शुरू होने में देर होने का आरोप लगाया गया है।
Read Also | WB Election 2026 Live : 16 जिलों में शुरू हुआ पहले चरण का मतदान, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट
इस बारे में पूछने पर मनोज अग्रवाल ने कहा कि आयोग के प्रतिनिधियों ने इस बाबत कदम उठाया है। कई जगहों पर ही EVM खराब होने की सूचना मिली है। इस मामले में पूछने पर उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि वह ठीक हो जाएगा।
Read Also | अपने इलाके में गड़बड़ी-हिंसा-अशांति देखें तो तुरंत चुनाव आयोग के टोल-फ्री नंबर पर करें संपर्क
गौरतलब है कि मोथाबाड़ी में मतदान प्रक्रिया के शुरू होने का डेढ़ घंटा बीत जाने के बावजूद मतदान शुरू नहीं होने से मतदाताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि वहां एक मतदान केंद्र में EVM खराब होने की वजह से मतदान की प्रक्रिया देर से शुरू हुई है। मतदाताओं ने सेक्टर ऑफिसर का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन भी किया।
मुर्शिदाबाद के नवदा में बमबारी का आरोप सामने आया है। इस मामले में मनोज अग्रवाल ने कहा कि हां, मुझे जानकारी मिली है। घटना कुछ दूरी पर घटी है। कड़े कदम उठाए जाएंगे।