🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नंदीग्राम में 55 बूथ पर भाजपा नहीं दे सकी एजेंट - तृणमूल के दावे का भाजपा ने दिया जवाब

विधानसभा में विरोधी पार्टी के शुभेंदु अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि तृणमूल झूठ बोल रही है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 23, 2026 11:49 IST

तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा नंदीग्राम के 55 मतदान केंद्रों पर एजेंट नहीं दे पायी है। तृणमूल की ओर से यह दावा शेख सुफियान ने किया है। तृणमूल के इस दावे को भाजपा ने अस्वीकार किया है। विधानसभा में विरोधी पार्टी के शुभेंदु अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि तृणमूल झूठ बोल रही है।

वहीं तमलुक सांगठनिक जिला भाजपा के सचिव मेघनाद पाल ने कहा कि यह आरोप आधारहीन है। किन मतदान केंद्रों पर एजेंट नहीं है, यह बताएं।

Read Also | “शांतिपूर्ण मतदान हो”-पहले चरण की वोटिंग के बीच शुभेंदु अधिकारी का संदेश

साथ ही तृणमूल ने आरोप लगाया है कि नंदीग्राम में पुलिस भाजपा के लिए काम कर रही है। दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ चुनाव आयोग के पास शिकायत भी दर्ज करवायी गयी है।

गुरुवार की सुबह संवाददाताओं को संबोधित करते हुए शशि पांजा ने कहा कि पक्षपात का आरोप लग रहा है ऐसे दो पुलिसकर्मियों को नंदीग्राम में चुनाव की ड्यूटी दी गयी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल से मिलकर इस मामले में तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत दर्ज करवायी है।

Read Also | WB Election 2026 Live : 16 जिलों में शुरू हुआ पहले चरण का मतदान, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह शुभेंदु अधिकारी ने अपना वोट दिया। वोट देने के बाद उन्होंने कहा कि अच्छी तरह से मतदान हो रहा है। हालांकि पिंगला के ओसी चिन्मय प्रामाणिक के खिलाफ उन्होंने पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने पिंगला के ओसी को अविलंब सस्पेंड करने की मांग की।

Articles you may like: