कोलकाताः पहले चरण में कुल मिलाकर चुनाव आसानी से संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक 152 सीटों पर औसतन 91.78 प्रतिशत वोट पड़े। शाम सात बजे के आंकड़े के अनुसार मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है ऐसा माना जा रहा है। जो राज्य के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड हो सकता है।
इस दिन शाम को मतदान के बाद निर्वाचन आयोग ने कुछ निर्देश जारी किए।
क्या-क्या निर्देश दिए गए हैंः
1) मतदान खत्म होने के बाद बूथ में कैमरे का SD कार्ड नहीं खोला जाएगा।
2) केवल कैमरा खोलकर (dismount करके) सेक्टर अधिकारी की निगरानी में रखा जाएगा।
3) SD कार्ड DCRC (रिसीविंग सेंटर) में, ARO की उपस्थिति में खोला जाएगा।
4) सभी वीडियो डेटा सही तरीके से सुरक्षित किया जाएगा।
5) कैमरा पूरी तरह से हटाए बिना पोलिंग पार्टी या BLO कोई भी बूथ नहीं छोड़ सकते।
दूसरे चरण की तैयारी शुरू
निर्वाचन आयोग सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे से दूसरे दौर के चुनाव की वेब कास्टिंग में ट्रायल रन शुरू हो जाएगी। इस ट्रायल रन को तीन शिफ्टों में किया जाएगा। 24 घंटे मॉनीटरिंग करने के लिए केंद्रीय बल, राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस के साथ-साथ निर्वाचन आयोग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर, इस ट्रायल रन की निगरानी निर्वाचन आयोग के मुख्यालय दिल्ली से की जाएगी।