राज्य में पहले चरण का मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 152 विधानसभा केंद्रों में शाम 5 बजे तक करीब 90 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इतना ज्यादा मतदान क्यों हुआ? गुरुवार को चौरंगी के एक चुनावी सभा को संबोधित करते समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि इतने मतदाता काटने के बावजूद इतना ज्यादा वोट कैसे हो सकता है? मुझे लगता है कि लोगों ने सोचा कि यह उनके अधिकार की लड़ाई है। क्योंकि इसके बाद NRC करेंगे, डिलिमिटेशन करेंगे, ऐसा बिल भी लाया गया था।
ममता बनर्जी ने कहा लोगों को पता है कि तृणमूल को वोट नहीं देने पर आम भी चला जाएगा और गुठली भी। लोगों का अधिकार भी चला जाएगा और उनकी संपत्ति भी। उनका व्यवसाय जाएगा।
भाजपा के इस षड्यंत्र के खिलाफ ही लोगों ने वोट दिया है। नदिया के कृष्णनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब इतनी भारी मात्रा में वोटिंग हो रहा है तो इसका मतलब भाजपा जितेगी। इस बार भी भाजपा जितेगी।
पीएम मोदी के इसी बयान की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में आकर चुनाव के दिन कह रहे हैं, आप जीत रहे हैं? यह आप कैसे कह सकते हैं?मतदान तो लोग देंगे। जितनी वोट दी जा रही है सब कह रहे हैं कि आपलोगों को मिल रही है।
मुझे जानकारी मिली है कि शाम 4 बजे से गड़बड़ियां होगी (मुख्यमंत्री का समाचार लिखे जाने से पहले)। तो फिर क्या योजना है, क्या गड़बड़ी करने की योजना बनायी है। केंद्रीय बल से क्या छप्पा वोट दिलाने की योजना बनायी जा रही है। आप जो भी करेंगे, वह आपके खिलाफ ही जाएगा।