नयी दिल्लीः'स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस बार मतदान दर सबसे अधिक है', यह कहना है भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का। उन्होंने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के प्रत्येक मतदाता को बधाई दी।
कहां-कहां कितनी वोटिंग हुई ?
रात 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में वोटिंग 92.35 प्रतिशत रही! सबसे अधिक वोटिंग दक्षिण दिनाजपुर जिले में हुई, 95.22%। सबसे कम कालिंपोंग में, 82.99%। इसके अलावा, कूचबिहार में 95.17%, अलीपुरद्वार में 91.42%, जलपाईगुड़ी में 94.09%, दार्जिलिंग में 88.48%, उत्तर दिनाजपुर में 93.33%, मालदा में 93.41%, मुर्शिदाबाद में 93.32%, पूर्व मेदिनपुर में 90.64%, पश्चिम मेदिनपुर में 91.97%, झाड़ग्राम में 92.04%, पुरुलिया में 90.28%, बांकुड़ा में 91.76%, पश्चिम बर्धमान में 89.82% और बीरभूम में 94.19% वोट पड़े हैं।