🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दीपक जैसे बुझने से पहले तेज जलता है तृणमूल की भी वहीं हालत है : PM नरेंद्र मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह मां अपनी बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती थी। तृणमूल के जंगलराज ने उस बेटी को छिन लिया। हमने उस मां को ही प्रत्याशी बनाया है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 24, 2026 17:18 IST

जैसी उम्मीद की गयी थी ठीक वैसा ही हुआ। उत्तर 24 परगना के पानीहाटी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आरजी कर कांड का मुद्दा उठाया। विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट से खड़ी आरजी कर कांड की पीड़िता 'अभया' की मां के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पीएम मोदी पानीहाटी पहुंचे थे।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मां अपनी बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती थी। तृणमूल के जंगलराज ने उस बेटी को छिन लिया। हमने उस मां को ही प्रत्याशी बनाया है।

गौरतलब है कि 9 अगस्त 2024 को आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से महिला जूनियर डॉक्टर का शव बरामद किया गया था। इसके बाद ही राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में काफी चर्चाएं हुई थी। महिला जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में सिविक वॉलेंटियर संजय राय को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निचली अदालत ने उसे दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा सुनायी।

Read Also | ​शमिक भट्टाचार्य ने कहा-टीएमसी का अंत करीब, चुनाव बना जनता बनाम ममता का मुकाबला

शुक्रवार को आरजी कर कांड के अलावा संदेशखाली की घटना का भी पीएम मोदी ने उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को लड़ने का मौका भाजपा ने दिया। तृणमूल उन्हें गालियां दे रही थी। तृणमूल नारीविरोधी पार्टी है।

भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं। तृणमूल के जिन गुंडों ने महिलाओं पर अत्याचार किया, 4 मई को उन सभी की फाइल खोली जाएगी। आपलोगों ने हमें वोट देकर आर्शीवाद दीजिए। वादा करता हूं कि महाजंगलराज से मुक्ति दूंगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने दावा करते हुए कहा कि राज्य के लोग जो परिवर्तन चाहते हैं उसपर कल (23 अप्रैल 2026) मुहर लग गयी है। कल भाजपा का जो समर्थन देखा, उसमें भाजपा की जीत निश्चित है। बंगाल में तृणमूल ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है।

कल (गुरुवार) उसे वापस लाया गया है। बंगाल की धरती क्रांतिकारियों की है। जिस तरह दीपक बुझने से पहले तेज जल उठता है, तृणमूल की भी वहीं हालत है। 4 मई को भाजपा की सरकार आने पर तृणमूल के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी।

Articles you may like: