आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढ़ा में बड़ी फूट दी। सांसद राघव चड्ढ़ा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ आप छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। तीनों ही राज्यसभा के सांसद हैं। राघव चड्ढ़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप व्यक्तिगत फायदे के लिए काम कर रही है। राघव चड्ढ़ा का दावा है कि आम आदमी पार्टी के 2 तिहाई सांसद भाजपा में शामिल होने वाले हैं।
करीब 3 सप्ताह पहले राघव चड्ढ़ा को आम आदमी पार्टी ने उपनेता के पद से हटा दिया था। इसके साथ ही उन्हें राज्यसभा में बोलने के लिए समय न दी जाए, इसका अनुरोध भी आम आदमी पार्टी की तरफ से की गयी थी।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राघव चड्ढ़ा के साथ ही हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालिवाल और विक्रम साहनी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।