🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हावड़ा में होमियोपैथ डॉक्टर की हत्या के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

इधर रामकृष्ण चालकी को घर पर बेटे ने खून से लथपथ पाया और उधर बाली थाना में जाकर नौकरानी तपती ने आत्मसमर्पण कर दिया।

By Moumita Bhattacharya

Apr 24, 2026 18:02 IST

हावड़ा के बाली में होमियोपैथ डॉक्टर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का आरोप घर की नौकरानी पर लगाया गया है। मृतक का नाम रामकृष्ण चालकी (43) बताया जाता है। पर क्यों इस हत्या को अंजाम दिया गया?

मृतक के बड़े भाई श्रीधर चालकी का आरोप है कि रुपया नहीं मिलने की वजह से ही उनके भाई की हत्या की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या के बाद नौकरानी तपती ने थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि कटार से घोपकर रामकृष्ण चालकी की हत्या की गयी है। पुलिस और स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार बाली के जीटी रोड पर गंगा किनारे स्थित एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में दो फ्लैट में रामकृष्ण अपने बेटे के साथ रहते थे। मां और पत्नी उनके डानकुनी वाले घर में रहते हैं। वह बतौर होमियोपैथ डॉक्टर बाली में ही अपना चेम्बर चला रहे थे।

पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया कि तपती से पूछताछ के बाद फिलहाल जो पता चला है कि खाना पकाने के लिए पिछले डेढ़ साल से रामकृष्ण ने उक्त युवती को काम पर रखा था। वह खाना पकाने के साथ-साथ दूसरे घरों में नौकरानी का काम भी करती थी।

गुरुवार की दोपहर अचानक जब बेटा पिता के फ्लैट पर आया तो उन्हें खून से लथपथ पाता। इधर रामकृष्ण चालकी को घर पर बेटे ने खून से लथपथ पाया और उधर बाली थाना में जाकर नौकरानी तपती ने आत्मसमर्पण कर दिया। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। रामकृष्ण चालकी का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। तपती को गिरफ्तार कर लिया गया।

शुक्रवार को जब युवती को गिरफ्तार कर अदालत ले जाया जा रहा था तब मीडिया कर्मियों ने उससे पूछा कि आपने हत्या क्यों की? इसके जवाब में कथित तौर पर तपती ने कहा, 'एक रेपिस्ट, एक...।' आरोप है कि महिला पुलिसकर्मियों ने उसे धमकाकर चुप करवा दिया।

नौकरानी के साथ मृतक का कोई रिश्ता था या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि मृतक के बड़े भाई का संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि लगता है ब्लैकमेलिंग के लिए हत्या की। रुपए मांगे होंगे और नहीं देने पर हत्या कर दी।

Articles you may like: