पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण रिकॉर्ड मतदान के साथ सम्पन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण की तैयारियां की जा रही हैं। अगर आप भी बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के वोट हैं और आपका वोटर कार्ड खो गया है अथवा SIR के बाद नया वोटर कार्ड अभी तक नहीं मिला है तो चिंता करने की बात नहीं है।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं की पहचान के लिए कई अन्य विकल्प भी दिए हैं, जिन्हें दिखाकर आप अपना वोट दे सकते हैं और कोई आपको नहीं रोकेगा। हां, एक बात का जरूर ध्यान रखें कि वोट देने के लिए मतदाता सूची में आपका नाम होना अनिवार्य है।
Checked your name on the electoral roll? 📷
— CEO West Bengal (@CEOWestBengal) April 22, 2026
Just bring any of these alternative documents and make your vote count.
You’re all set!#WBLA2026 #AlternativeDocuments @ECISVEEP@SpokespersonECI@PIBKolkata@airnews_kolkata pic.twitter.com/E1VuQFN5oF
आइए जान लेते हैं वोट देने के वैध पहचान पत्रों के विकल्प क्या हैं?
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक या पोस्ट ऑफिस की फोटो वाली पासबुक
- सरकारी कर्मचारी का पहचान पत्र
- मनरेगा जॉब कार्ड
- पेंशन दस्तावेज
- सैन्य सेवा पहचान पत्र
- सरकार द्वारा जारी हेल्थ कार्ड या अन्य परियोजनाओं से जुड़े कार्ड
- सांसद/विधायक द्वारा जारी पहचान पत्र
- भारत सरकार द्वारा जारी दिव्यांग आईडी कार्ड