🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'किंग' को नहीं है 'अवेंजर्स' से कोई डर, 'डर नहीं दहशत हूं' के डायलॉग के साथ रिलीज डेट हुई कंफर्म, Teaser

शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' के क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए क्रु के साथ दक्षिण अफ्रिका निकलने वाले हैं।

By Moumita Bhattacharya

Apr 25, 2026 10:04 IST

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का रिलीज डेट कंफर्म हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज किया है जिसमें शाहरुख खान के किरदार की झलक दिखाई गयी है। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।

खास बात है कि इस फिल्म के रिलीज होने से मात्र कुछ दिनों पहले ही हॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्म 'अवेंजर्स : डूम्स डे' रिलीज होने वाली है। ट्रेड एक्सपर्सट्स इसे 'किंग' और 'अवेंजर्स' की सीधी टक्कर मान रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' के क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए क्रु के साथ दक्षिण अफ्रिका निकलने वाले हैं। द लल्लनटॉप की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण में है।

Read Also | नन्हीं दुआ के घर फिर गूंजने वाली है किलकारी! फिर से माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका

फिल्म के क्लाइमेक्स में हैवी-एक्शन की शूटिंग होने वाली है जिसके लिए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद दक्षिण अफ्रीका जाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख ने सीधे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामफोसा (Cyril Ramaphosa) से बात की और उन्हें 3 दिनों के अंदर ही वहां शूटिंग करने की इजाजत मिल गयी।

दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के क्लाइमेक्स के लिए ग्रैंड एक्शन सीन्स बनाए हैं। इस फिल्म के एक्शन सीन्स में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आने वाले हैं। हालांकि दीपिका की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए ही फिल्म की शूटिंग करने की योजना बनायी गयी है।

बता दें, शाहरुख पहले इस फिल्म का क्लाइमेक्स दुबई में शूट करना चाहते थे लेकिन मिडिल-ईस्ट में छिड़े संघर्ष की वजह से उनका यह प्लान फ्लॉप हो गया। मजबूरी में उन्हें मुंबई में ही इनडोर शूटिंग करनी पड़ी थी।

हाल ही में मेकर्स ने 'किंग' का एक 25 सेकंड का टीजर रिलीज किया है जिसमें शाहरुख खान का पूरा लुक रिवील किया गया है। टीजर में शाहरुख खान अपना वायरल डायलॉग 'डर नहीं दहशत हूं' बोलते हुए भी दिखाई देते हैं। इसके साथ ही हैशटैग किंग के साथ लिखा आता है 'एक दहाड़ जो किंगडम को हिला दे।'

फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं हॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्म 'अवेंजर्स : डूम्स डे' इस साल 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में देखने वाली बात है कि क्या'किंग' और 'अवेंजर्स' के बीच सीधा टकराव होगा या फिर शाहरुख खान कोई दूसरा रास्ता निकालेंगे। बता दें, इस फिल्म में शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आने वाले हैं।

Articles you may like: