इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जहां बड़े-बड़े बॉलरों को पलक झपके ही वैभव सूर्यवंशी ने दिग्गज बॉलरों को चौंका दिया, तो वहीं अपने डेब्यू ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के प्रफुल हिंगे (Praful Hinge) अपने पहले ही मैच में शुरुआती पलों में ही वैभव की गिल्लियां बिखेर कर सुर्खियों में आ गए। तब से वैभव के आउट होने के तरीके और खासकर प्रफुल के बयान के बाद उनकी चर्चा ज्यादा हो चली थी। मैच खत्म होने के बाद प्रफुल ने कहा था कि वह वैभव को जल्द ही आउट कर देंगे, यह उन्हें मालूम था। दरअसल ऐसा कहकर यह मैसेज दिया था कि उनके पास वैभव को आउट करने का प्लान था। वास्तव में, सच यह है कि प्रभुल ने एक तरह से वैभव को आउट करने का प्लान सार्वनजिक कर दिया है। यह तमाम बॉलरों के लिए एक तरफ से फ्री की टिप्स है और ऐसे में वैभव को यहां से बहुत ही सावधानी भरी रवैया अख्तियार करना होगा।
अंडर-23 से मिली हिंगे को प्रेरणा
प्रफुल हिंगे ने जियो स्पोर्ट्स स्टार से बातचीत में कहा, 'मैं उसके खिलाफ पूर्व में अंडर-23 मैच खेल चुका हूं। तब मैंने उसे बाउंसर से आउट किया था। इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं बाउंसर फेंकता हूं, तो मेरे खिलाफ शॉट खेलने जाएगा। वह हर बॉलर के साथ आईपीएल में ऐसा ही कर रहा है। मैं एक बार फिर से उसे बाउंसर से टेस्ट करना चाहता था। उसने मारने की कोशिश की, लेकिन वैभव को सही टाइमिंग हासिल नहीं हुई।'
बॉलिंग कोच ने बदल दिया प्लान
इस लंबी कद-काठी के बॉलर ने कहा, 'मीटिंग में हमने वैभव के बारे में डिस्कस किया था। सबसे पहले मैंने अपना विचार साझा किया। उसके बाद बॉलिंग कोच ने अपने विचार रखे। मैं वैभव को राउंद द विकेट बॉलिंग करना चाहता था, लेकिन बॉलिंग कोच ने मुझे एक गेंद के लिए ओवर द विकेट ही जाने के लिए कहा और मुझे विकेट मिल गया। इस पर हम बहुत ही खुश थे।' वैसे आईपीएल में शानदार पदार्पण के बाद भी हिंगे ने कहा कि उनके लिए ज्यादा कुछ नहीं बदला है।