🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या बंद हो जाएगा PAYtm ऐप? RBI ने रद्द किया पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस

23 अप्रैल को व्यापारिक समय समाप्त होने के साथ ही पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द हो गया। इसकी वजह से अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक किसी भी प्रकार की 'बैंकिंग' सेवाएं प्रदान नहीं कर सकेगा।

By Moumita Bhattacharya

Apr 25, 2026 10:37 IST

PAYtm पेमेंट बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रद्द कर दिया है। शुक्रवार को इस बाबत एक विज्ञप्ति जारी कर रिजर्व बैंक ने बताया है कि पिछले लंबे समय से नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में और अमानतकारियों के हितों की रक्षा नहीं होने की आशंका के मद्देनजर बैंक का लाइसेंस रद्द किया जा रहा है।

शुक्रवार (24 अप्रैल) से ही यह फैसला लागू कर दिया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब रिजर्व बैंक ने किसी पेमेंट बैंक के खिलाफ इतने कड़े कदम उठाए हैं।

क्या कहा रिजर्व बैंक ने?

अपनी विज्ञप्ति में रिजर्व बैंक ने कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को लाइसेंस जारी करते समय जिन शर्तों का निर्धारण किया गया था, उनका पालन नहीं किया है। इसके साथ ही Banking Regulation Act, 1949 के कुछ नियमों का भी उल्लंघन किया गया है।

रिजर्व बैंक ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि शुक्रवार (23 अप्रैल) को व्यापारिक समय समाप्त होने के साथ ही पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द हो जाएगा। इसकी वजह से अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक किसी भी प्रकार की 'बैंकिंग' सेवाएं प्रदान नहीं कर सकेगा।

क्या सुरक्षित रहेगा आपका रुपया?

रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जिन लोगों का रुपया पेटीएम पेमेंट्स बैंक में है, क्या उनका रुपया सुरक्षित रहेगा? इस बारे में आरबीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि ग्राहकों का रुपया सुरक्षित रहेगा। बैंक के पास पर्याप्त लिक्विडिटी है ताकि अमानतकारियों को उनका रुपया वापस लौटाया जा सकें। इसलिए ग्राहकों का रुपया गायब होने का कोई खतरा नहीं है।

क्या बंद हो जाएगा Paytm App, UPI?

क्या रिजर्व बैंक के इस फैसले से Paytm App अथवा UPI भी प्रभावित होगा? क्या ये सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी? इस बारे में One97 Communications (पेटीएम ब्रांड की संचालक) के स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि रिजर्व बैंक के इस फैसले की वजह से निम्न सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा -

Paytm App

Paytm UPI

QR कोड स्कैन पेमेंट

Soundbox

कार्ड मशीन

Payment Gateway

कंपनी का दावा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द होने से उपरोक्त सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। ये सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि Paytm Wallet की सेवाएं फिलहाल जारी रहेंगी। हालांकि भविष्य में इसे किसी और बैंक के साथ पार्टनरशिप के माध्यम से भी संचालित किया जा सकता है।

Articles you may like: