🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जंगीपुर के स्ट्रॉन्ग रुम में देर रात को बंद हुआ CCTV कैमरा तो विधायक ने लगाया षड्यंत्र का आरोप

गत रात को आरोप लगाया गया कि देर रात को बार-बार स्ट्रॉन्ग रुम की सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया जा रहा है। साथ ही काफी देर तक स्ट्रॉन्ग रुम की लाइट्स को भी बुझा कर रखने का भी आरोप।

By Elina Dutta, Moumita Bhattacharya

Apr 25, 2026 14:11 IST

मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर का पॉलीटेक्निक कॉलेज जिसे बनाया गया है स्ट्रॉन्ग रुम। जहां मतदान के बाद EVM को तब तक कड़ी निगरानी और पहरे के बीच सुरक्षित रखा जाता है जब तक मतगणना के बाद चुनाव का परिणाम न घोषित कर दिया जाए। लेकिन गत रात को आरोप लगाया गया कि देर रात को बार-बार स्ट्रॉन्ग रुम की सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया जा रहा है।

सिर्फ इतना ही नहीं काफी देर तक स्ट्रॉन्ग रुम की लाइट्स को भी बुझा कर रखने का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों के सामने आने के बाद ही सागरदिघी विधानसभा केंद्र से विधायक बाइरन विश्वास (Bayron Biswas) तुरंत मौके पर पहुंचे।

उन्होंने प्रशासन के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं प्रशासन का दावा है कि बिजली की समस्या की वजह से ही ऐसा हुआ है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जंगीपुर पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार की देर रात को स्ट्रॉन्ग रुम की लाइट अचानक बुझ गयी थी।

Read Also | बंगाल मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है, 4 मई को बंगाल में जरूर रहिएगा - अभिषेक बनर्जी ने किससे कहा?

आरोप है कि स्ट्रॉन्गरुम के बाहर और अंदर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी बीच-बीच में काम नहीं कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक बाइरन विश्वास मौके पर पहुंचे।

उन्होंने वहां कार्यरत केंद्रीय बल के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस बाबत सवाल भी पूछा लेकिन जब उन्हें कोई सही उत्तर नहीं मिला तो वह गुस्से में फुट पड़े। विधायक का आरोप है कि तृणमूल प्रत्याशियों को सुनियोजित तरीके से हराने के लिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया कि देर रात को क्यों बार-बार कैमरा बंद हो जा रहा है? क्यों लंबे समय तक लाइट्स को बुझाकर रखा जा रहा है? बाइरन ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमें हराने के लिए ही यह रणनीति अपनायी गयी है। उन्होंने कैमरे के सामने खड़े होकर कहा कि मैं हार रहा हूं, जंगीपुर में जाकिर साहब हार रहे हैं, शमशेरगंज में नूर आलम हार रहे हैं, फरक्का भी हार रहे हैं।

Read Also | सुबह-सुबह गंगा में नौका विहार कर PM मोदी ने 'बंगाल की आत्मा' को छूकर लिया विकास का प्रण, देखें Video

इस बारे में जंगीपुर के महकमा शासक सुधीर कुमार रेड्डी ने कहा कि सागरदिघि के प्रत्याशी रात को 2 बजे स्ट्रॉन्ग रुम के अंदर जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन वह संभव नहीं है। चुनाव आयोग के आदेश पर मैंने स्ट्रॉन्ग रुम के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है।

यहां वाई-फाई के माध्यम से ही सीसीटीवी कैमरा चल रहा है। बिजली की किसी समस्या की वजह से कुछ देर के लिए वाई-फाई बंद था। यह प्रशासन की लापरवाही नहीं है। इसके बावजूद देर रात को प्रत्याशी यहां आकर अवैध मांग कर रहे थे। हमने उसे स्वीकार नहीं किया।

बाइरन ने बिजली की समस्या के मुद्दे पर कहा कि यह तकनीकी समस्या नहीं बल्कि दिल्ली की समस्या है। मेरे घर पर भी जेनरेटर चलता है। एक मिनट में ही ऑन हो जाता है 17 मिनट नहीं लगता।

दूसरी ओर जैसे ही लंबे समय तक सीसीटीवी कैमरा बंद है, यह खबर फैली कॉलेज परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा होनी शुरू हो गयी। हालांकि विधायक बार-बार इसे अपने खिलाफ रचा गया षड्यंत्र बता रहे हैं तो प्रशासन इसे तकनीकी समस्या...जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार फिर से गर्म हो गया है।

Articles you may like: