🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दीदी मुझसे गुस्सा हैं...अमित शाह ने ममता बनर्जी के बारे में क्यों कहा ऐसा?

क्या वाकई किसी बात पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनपर गुस्सा हैं? इस बात का खुलासा भी खुद अमित शाह ने इस सभा के दौरान किया।

By Moumita Bhattacharya

Apr 25, 2026 18:38 IST

ममता बनर्जी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गुस्सा हैं। शनिवार को बर्धमान के जमालपुर में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने यह दावा किया। पर अचानक अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा? क्या वाकई किसी बात पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनपर गुस्सा हैं? इस बात का खुलासा भी खुद अमित शाह ने इस सभा के दौरान किया।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दावा करते हुए कहा कि लगभग हर चुनावी सभा से तृणमूल समर्थित असामाजिक तत्वों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और वह लगातार निशाना साध रहे हैं। दोनों ने कई बार कहा है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद इन्हें जेल में भरा जाएगा।

इस वजह से ममता बनर्जी अब अमित शाह पर गुस्सा हो गयी हैं। अमित शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि दीदी मुझपर गुस्सा हैं कि अमित भाई गुंडों को धमका रहे हैं। अभी तो सिर्फ धमका रहा हूं। सुधर जाओ वर्ना जेल में भी भरुंगा।

Read Also | चुनाव से ठीक पहले हुमायूं कबीर की पार्टी छोड़ TMC में शामिल हुए उलुबेड़िया दक्षिण सीट से उम्मीदवार

बंगाल चुनाव के मद्देनजर पिछले करीब 10 दिनों से अमित शाह लगातार बंगाल में रह रहे हैं। विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए वह तृणमूल और ममता बनर्जी पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

शुक्रवार को चौरंगी में सभा को संबोधित करते हुए नाम लिए बगैर ममता बनर्जी ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि मिस्टर दंगाश्री, जाइए मणिपुर में भाषण दीजिए। कह रहे हैं कि 29 तारीख तक यहां रहेंगे। आप यहां के वोटर नहीं हैं। चुनावी क्षेत्र में कोई बाहरी नहीं रह सकता है।

शनिवार को अमित शाह ने दावा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही सिंडिकेट राज को खत्म किया जाएगा। गुंडे टोल टैक्स वसूल रहे हैं। ईट, बालू, सीमेंट पर टोल टैक्स ले रहे हैं। यह सब टोल टैक्स नहीं बल्कि भाईपो (भतीजा) टैक्स है। 5 तारीख को भाजपा की सरकार बनवा दीजिए और 6 तारीख से सब सिंडिकेटराज बंगाल की खाड़ी में फेंक दूंगा।

मतुआ और नमःशुद्र समाज को दिए अपने संदेश में अमित शाह ने कहा कि दीदी मतुआओं को डरा रही है कि अगर भाजपा आती है तो आपलोगों को वोट चला जाएगा। लेकिन दीदी, यहीं मतुआ समाज हमारी जान हैं। उन्हें कोई छू नहीं पाएगा। मतुआ समाज, नमःशुद्र समाज के लोगों को डरने की कोई बात नहीं है। दीदी CAA नहीं करने दे रही है। आप भाजपा की सरकार बना दें, 5 तारीख के बाद मतुआ समाज के सभी भाई-बहनों को भाजपा नागरिकता देगी।

Articles you may like: