विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से कोलकाता में एन्फोर्समेंट डिरेक्टोरेट (ED) की तलाशी अभियान चल रही है। रविवार की सुबह सोना पप्पु के मामले में कोलकाता के दो व्यवसायियों के घर पर ED के अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया है।
इससे पहले सोना पप्पु के मामले में ही कोलकाता के एक अन्य व्यवसायी और कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के घर पर भी ED ने छापेमारी की थी।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह ED के अधिकारी आनंदपुर अर्बाना टावर 3 के निवासी कल्याण शुक्ला के घर पहुंचे। जहां तलाशी अभियान शुरू किया गया। वहीं दूसरी ओर अलीपुर में व्यवसायी संजय कानोरिया के घर पर भी ED के अधिकारियों की दूसरी टीम तलाशी अभियान चला रही है।
Read Also | राशन घोटाला मामले में फिर से सक्रिय ED, कई व्यवसायियों के ठिकानों पर चल रही छापेमारी
ED सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जय कामदार के व्हाट्स ऐप की जांच करने पर उसमें कई संदेहास्पद चैट सामने आए हैं। बताया जाता है कि इसके आधार पर ही दोनों व्यवसायियों के घर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गत 19 अप्रैल को व्यवसायी जय कामदार के घर पर ED के अधिकारियों ने छापा मारा था।
जय के घर से बरामद दस्तावेजों के आधार पर उसी दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सोना पप्पु के साथ जय की आर्थिक लेनदेन के सबूत जांच अधिकारियों को मिली थी।
इसके साथ ही कालीघाट के पूर्व ओसी व कोलकाता पुलिस के डेप्यूटी कमिश्नर शांतनु सिंह विश्वास के घर पर भी पिछली रविवार को ED के अधिकारियों ने छापा मारा था। इसके बाद उन्हें व उनके दोनों बेटों को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में तलब भी की गयी थी।