🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हर तरह की दवा तैयार है, जैसी बीमारी-वैसा होगा इलाज : CEO मनोज अग्रवाल, CRPF का हेल्पलाइन नंबर जारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि हमने हर तरह की व्यवस्था की है। जिस बीमारी की जो दवाई है, वह पूरी तरह से तैयार कर ली गयी है। सही जगह पर इस्तेमाल की जाएगी।

By Moumita Bhattacharya

Apr 27, 2026 23:58 IST

पिछले एक महीने से विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहा प्रचार अभियान अब पूरी तरह से थम चुका है। दूसरे चरण का मतदान बुधवार (29 अप्रैल) को होने वाला है। राज्य के 8 जिलों के 142 विधानसभा केंद्रों में होगा मतदान। कैसी है चुनाव आयोग की तैयारी?

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने दावा किया है कि दूसरे चरण का चुनाव 'और भी बेहतर' तरीके से होगा। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए मनोज अग्रवाल ने दावा किया कि आम जनता जागरूक है। कोई छप्पा वोट नहीं होगा, गड़बड़ी भी नहीं होगी।

हमने हर तरह की व्यवस्था की है। जिस बीमारी की जो दवाई है, वह पूरी तरह से तैयार कर ली गयी है। सही जगह पर इस्तेमाल की जाएगी।

उन्होंने बताया कि चुनाव को कभी भी अलग से पहला और दूसरे चरण के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। पूरे राज्य के लिए ही समान मनोभाव के साथ तैयारियां की गयी है। पहले चरण के चुनाव में प्रशासन, राजनीतिक पार्टियां, पुलिस, केंद्रीय बल और आम जनता के संयुक्त प्रयास से शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न हुआ है। उस अनुभव के आधार पर ही दूसरे चरण को लेकर भी जोरदार तैयारियां की जा रही है।

Read Also | कतारबद्ध रखी CRPF की आर्म्ड व्हीकल 'Beast' और 'Marksman', वीडियो जारी कर दिया गया कौन सा संदेश?

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कई जिलों, गांव, संवेदनशील इलाकों में जाकर वहां की परिस्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। पहले चरण में करीब 93 प्रतिशत मतदान ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दूसरे चरण में कई जगहों पर ही लोग उससे भी ज्यादा मतदान करने का लक्ष्य बना रहे हैं।

चुनाव से पहले विभिन्न जगहों पर हो रही अशांति और गड़बड़ियों को लेकर मनोज अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं नयी नहीं है और पहले चरण से पहले भी ऐसी घटना घटी थी।

हालांकि उन्होंने दावा किया कि मतदान वाले दिन परिस्थिति पूरी तरह से नियंत्रित थी। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था की रक्षा करने के लिए राज्य और केंद्रीय बल को पूरी तरह से तैयार है। अंत में कानून का शासन ही लागू होगा।

इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव में बूथ पर लगाए गए वेब कैमरों को खोल कर उसमें मौजूद जानकारियों को संरक्षित करने की नयी विज्ञप्ति भी CEO ऑफिस ने जारी की है। सोमवार को जारी इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 29 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव सम्पन्न होने के बाद नियमानुसार वेबकास्टिंग कैमरा को खोलकर उसे जमा केंद्र में जमा कर देना होगा।

CRPF ने जारी की हेल्पलाइन नंबर

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, गड़बड़ी होने पर उसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए पश्चिम बंगाल CRPF ने हेल्पलाइन नंबर जारी है। यहां आम जनता चुनाव के दौरान अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती है। बताया जाता है कि ये नंबर चुनाव के दौरान लगातार खुली रहेंगी।

हेल्पलाइन नंबर :

मोबाइल : 8420272101/8420272343

लैंडलाइन : 03323671117

Articles you may like: