🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भीषण गर्मी में टूट गए सारे रिकॉर्ड, लोग घरों में कैद, कल के बाद से बारिश की उम्मीद

28 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी, हल्की बूंदाबांदी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

By लखन भारती

Apr 27, 2026 18:52 IST

जैसलमेरः राजस्थान के जैसलमेर में पारा 46 डिग्री पहुंच गया है। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है। हालांकि, अगले कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

अप्रैल का महीना पूरा बीता भी नहीं और गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। जैसलमेर में पारा 46 डिग्री पार कर चुका है। रविवार (27 अप्रैल) को जैसलमेर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पिछले कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। ऐसा लगता है जैसे शहर में 'कर्फ्यू' लगा हो। तेज धूप और झुलसाती गर्म हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है। हर गुजरते दिन के साथ ही तापमान बढ़ता जा रहा है। करीब 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही लू ने हर किसी को तपाकर रख दिया है। दोपहर में बाजार पूरी तरह सूने पड़े हैं और दुकानदार भी चिंतित हैं। हालांकि, सुबह और शाम के कुछ घंटे राहत जरूर हैं, लेकिन इस बीच भी लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

कल से राहत की संभावना

हालांकि, राहत की एक हल्की उम्मीद नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी, हल्की बूंदाबांदी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे पिछले कई दिनों से जारी भीषण लू से कुछ राहत मिल सकती है।

Articles you may like: