🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल पुलिस के DG सिद्धिनाथ गुप्ता की मियाद 6 माह के लिए बढ़ाई गयी

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के बाद मार्च के मध्य में उन्हें राज्य के डीजी के पद पर बहाल किया था।

By Moumita Bhattacharya

Apr 27, 2026 17:27 IST

पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजी सिद्धिनाथ गुप्ता की मियाद 6 माह के लिए बढ़ा दी गयी है। गृह मंत्रालय के अनुरोध पर कैबिनेट अप्वाएंटमेंट कमेटी ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धिनाथ गुप्ता के पद की मियाद 6 माह के लिए बढ़ाने की घोषणा की है।

बता दें, सिद्धिनाथ गुप्ता वर्ष 1992 के बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के बाद मार्च के मध्य में उन्हें राज्य के डीजी के पद पर बहाल किया था। पियुष पांडे को हटाकर सिद्धिनाथ गुप्ता को राज्य के डीजी और आईजीपी का पद दिया गया था।

Read Also | कतारबद्ध रखी CRPF की आर्म्ड व्हीकल 'Beast' और 'Marksman', वीडियो जारी कर दिया गया कौन सा संदेश?

गौरतलब है कि यहीं वह समय था जब राज्य पुलिस और प्रशासन के विभिन्न पदों पर बड़े बदलाव किए गए थे। बंगाल पुलिस के पूर्व डीजी राजीव कुमार के अवकाश ग्रहण करने के बाद कार्यकारी डीजी के तौर पर पियुष पांडे को लाया गया था। लेकिन विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पियुष पांडे को हटाकर सिद्धिनाथ गुप्ता को डीजी का पद दिया गया था। अब उनकी मियाद 6 माह के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

राज्य पुलिस में कई पदों पर सिद्धिनाथ गुप्ता इससे पहले अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के डायरेक्टर जनरल के पद पर भी वह काम कर चुके हैं। इसके साथ ही इंटेलिजेंस ब्रांच में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी।

Articles you may like: