🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मुख्यमंत्री पर अश्लील वीडियो : आयोग का एक्शन, विभिन्न कारणों से दूसरे चरण के मतदान से पहले 1500 गिरफ्तार

जैसे ही इस वीडियो के बारे में आयोग को जानकारी मिली, तुरंत पुलिस से उसके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

By Moumita Bhattacharya

Apr 27, 2026 19:32 IST

बुधवार को राज्य में दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव होने वाला है। उससे पहले एक अश्लील वीडियो के मामले में चुनाव आयोग ने पुलिस से कार्रवाई करने का आदेश दिया है। आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर बनाया गया है।

हालांकि इस बाबत अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवायी है। लेकिन जैसे ही इस वीडियो के बारे में आयोग को जानकारी मिली, तुरंत पुलिस से उसके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

बुधवार (29 अप्रैल) को राज्य में दूसरे चरण का मतदान होना है। भवानीपुर केंद्र से जहां तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी खुद चुनावी रण में उतर रही हैं वहीं भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को इस सीट से उतारा है। शनिवार को चक्रबेड़िया में ममता बनर्जी की सभा थी लेकिन आरोप है कि ठीक उसी समय सभा स्थल से थोड़ी दूरी पर भाजपा ने अपना लाउडस्पीकर बजाना शुरू कर दिया था।

इस वजह से सभा से छोटा सा संक्षिप्त भाषण देकर ममता बनर्जी ने उस दिन मंच छोड़ दिया था। बाद में रविवार को उन्होंने उसी इलाके में पदयात्रा की।

Read Also | कतारबद्ध रखी CRPF की आर्म्ड व्हीकल 'Beast' और 'Marksman', वीडियो जारी कर दिया गया कौन सा संदेश?

सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में सस्पेंड

नियमों का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के एक कर्मी को सस्पेंड किया गया था। अभियुक्त का नाम रामकृष्ण कयाल बताया जाता है जो कोलकाता आर्म्ड पुलिस के 1 नंबर बटालियन का कॉन्सटेबल के पद पर कार्यरत हैं।

उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर राजनैतिक व साम्प्रदायिक पोस्ट शेयर करने का आरोप लगाया गया है। वह जितने दिन सस्पेंड रहेंगे उन्हें उनका बेसिक पे और अन्य भत्तों का आधा हिस्सा मिलता रहेगा। उनके पास मौजूद सरकारी सामानों को रिजर्व ऑफिसर के पास जमा करवा देना होगा।

दूसरे चरण के चुनाव से पहले 1543 गिरफ्तार

राज्य में 29 अप्रैल (बुधवार) को 142 विधानसभा केंद्रों में दूसरे चरण का मतदान होगा। उससे पहले इन इलाकों में तनाव पूर्ण माहौल बनाने की संभावना के मद्देनजर 1543 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि चुनाव आयोग के आदेश से पुलिस ने इन सभी लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में पूर्व बर्धमान नगरनिगम के वार्ड नंबर 22 का तृणमूल पार्षद नाड़ूगोपाल भकत भी शामिल है।

उन्हें भाजपा नेता के घर पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 1543 लोगों में से बर्धमान से ही 479 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही दक्षिण 24 परगना जिले से 246 लोग, नदिया से 32, हुगली से 49 और उत्तर 24 परगना जिले से 319 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Articles you may like: